एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में एक रात में दो घरों में लूटपाट से दहशत, मतदान के बाद से तेजी से बढ़ी घटनाएं

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में पहले चरण में मतदान के बाद से ही लूट और चोरी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है. मामला थाना मीरापुर क्षेत्र का है जहां देर रात बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट की.

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक बार फिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि जनपद में बेखौफ बदमाशों ने लूट डकैती चोरी और हत्या की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस (Muzaffarnagar Police) की नाक में दम कर दिया है. घटना के बाद पुलिस टीम गठित करने तक सीमित रह जाती है. जनपद में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन हो रही ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं के कारण यहां दहशत का माहौल है. ताजा मामला थाना मीरापुर क्षेत्र का है जहां देर रात बदमाशों ने दो घरों में घुसकर हथियारों के दम पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है.

लूट और चोरी की घटनाओं से दहशत में लोग
मुजफ्फरनगर में विधानसभा चुनाव (Muzaffarnagar Assembly Seat) के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन हो रही ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं से जनपद के लोगों में दहशत का माहौल है. देर रात थाना मीरापुर क्षेत्र में लगभग 15 से 16 बदमाशों ने दो घरों में घुसकर परिवार के मुखिया को तमंचे की नोक पर रखते हुए पूरे परिवार को भयभीत किया और दोनों घरों से ज्वैलरी सहित लाखों की नकदी लूट कर डकैती की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने दो घरों में डकैती डाली तो वहीं तीसरे घर में डकैती डालने का बदमाश प्रयास ही कर रहे थे कि तब तक दिन निकल गया और बदमाशों को भागना पड़ा.

एक रात में दो घरों में लूटपाट

जानकारी के अनुसार कस्बा मीरापुर में सबसे पहले बदमाश सीढ़ी लगाकर यूनुस के घर में घुसे. वहां उन्होंने यूनुस को तमंचे की नोक पर ले लिया और घर में रखा 3 तोले सोना और 500 ग्राम चांदी की ज्वेलरी और 40000 की नकदी लूट ली. बदमाशों ने यहां पर आधे घंटे तक लूटपाट की जिसके बाद बदमाश पड़ोस के ही शाहनजर के घर में घुस गए. जहां अगले महीने शाह नजर के एक बेटे और एक बेटी की शादी होनी तय थी. जिसको लेकर घर में 16 तोले सोने इसके अलावा भारी मात्रा में चांदी की ज्वैलरी और लगभग साढ़े चार लाख रुपये की नकदी थी जो बदमाशों ने लूट ली. इस दौरान बदमाश लगातार उन्हें गोली से मारने की धमकी देते रहे.Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में एक रात में दो घरों में लूटपाट से दहशत, मतदान के बाद से तेजी से बढ़ी घटनाएं

पुलिस ने गठित की तीन टीमें

इसके बाद वो बशीर नाम के एक शख्स के घर में भी घुसे, जहां उन्होंने घर का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन ताला नहीं टूटा, जिसके बाद उन्होने घर की दीवार तोड़ डाली मगर तब तक दिन निकल चुका था और बदमाश फरार हो गए.  घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी. एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई है. जल्दी चोरी और लूट की इस घटना का खुलासा किया जाएगा. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़ित परिवारों ने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया है. पुलिस के मुताबिक उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी. आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में 10 फरवरी को पहले चरण में ही मतदान संपन्न हो गए थे. उसके बाद से आज तक जनपद के कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं के होने से जनपद में दहशत का माहौल है.

ये भी पढें-

UP Election: बलिया में राज्यमंत्री Upendra Tiwari के भाई पर जानलेवा हमला, SP कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Basti: बसपा प्रत्याशी Rajkishore Singh पर बीजेपी विधायक Ajay Singh के समर्थकों का हमला, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
Live: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, 6 घंटे में होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget