एक्सप्लोरर

UP: गोंडा में पुलिस प्रशासन पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे सपा जिलाध्यक्ष, मुकदमा दर्ज

Gonda News: गोंडा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उन पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा है.

UP News: गोंडा से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन पर पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया. शिकायत के आधार पर पुलिस जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन के खिलाफ खिलाफ धमकी देने और अमर्यादित टिप्पणी करने सहित कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई करने की बात कर रही है. अरशद हुसैन ने बीते एक महीने पहले समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ टिप्पणी की थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो और एक व्यक्ति के लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में हमें पेड़ को हिला देना है और 2027 से पहले अपना प्रदेश हम लोगों को संभाल लेना है और जब प्रदेश में आपकी सरकार होगी तो पुलिस का यह जो सायरन है यह नहीं बजता है और यह आपके सम्मान में बजेगा. ये आपके सिस्टम में बजेगा, ये आपके आदेश पर बजेगा. उन्होंने कहा थी कि जहां कहा जाएगा वहां थाना अध्यक्ष खड़ा रहेगा और सपा कार्यकर्ता जहां कहेंगे वहां एसपी, डीएम थाना अध्यक्ष खड़ा रहेगा औऱ समाजवादी पार्टी में सभी को सम्मान बराबर बांट कर दिया जाता है.

लोगों को भड़काने का आरोप

नवाबगंज थाना अंतर्गत कनकपुर के रहने वाले अजीत कुमार गुप्ता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि सपा जिला अध्यक्ष द्वारा संवैधानिक ढंग से चल रही सरकार व सही चल रही प्रशासन व व्यवस्था को द्वेष भावना से आम जनमानस में वैमनस्य की भावना पैदा करने के आशय से झूठा बयान दिया गया है. उनका आरोप था कि इससे सरकार और शासन प्रशासन की छवि धूमिल हुई है. जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई है. उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. फिलहाल तहरीर के आधार पर नवाबगंज पुलिस में धारा 505(2) और 506 के तहत गोंडा सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामला दर्ज कर हो रही जांच

फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया है थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें गोंडा के एक व्यक्ति पुलिस प्रशासन पर कुछ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे और पुलिस प्रशासन के अस्तित्व पर सवाल कर रहे थे. उनके कमेंट को लेकर एक तहरीर प्राप्त हुई, उस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जानकारी में आया है कि उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ेंः 
Ayodhya News: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले मुस्लिम समुदाय की पीएम मोदी से अपील, मस्जिद को लेकर रखी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget