एक्सप्लोरर

Video: '4 सेकेंड में जड़े 7 थप्पड़', चंबल के डकैत पान सिंह तोमर की पोती पर यूपी में FIR दर्ज

Jhansi News: झांसी जिले में बिजली का मीटर बदलने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पान सिंह तोमर की पोती ने मीटर लगाने का विरोध किया और इंजीनियर के साथ हाथापाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Uttar Pradesh News: चंबल के पूर्व विद्रोही पान सिंह तोमर की पोती बताई जाने वाली एक किशोरी ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बिजली का मीटर बदलने को लेकर हुए विवाद के दौरान बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता पर कथित तौर पर हमला किया. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

मीटर बदलने का कर रही थी विरोध 

बबीना के थानाध्यक्ष (एसएचओ) तुलसी राम पांडेय ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई. ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के कनिष्ठ अभियंता वैभव रावत अपनी टीम के साथ पंजाबी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगा रहे थे. पांडेय के मुताबिक जब टीम ने पूर्व सैनिक शिवराम सिंह तोमर के घर पर मीटर बदलने की कोशिश की तो उनकी बेटी सपना तोमर ने मीटर लगाने का विरोध किया और इंजीनियर के साथ हाथापाई की. विवाद बढ़ने पर सपना की मां और बाकी लोगों ने बीच-बचाव किया.

सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज

पांडेय ने बताया कि लड़की के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया. सपना तोमर द्वारा की जा रही इस मारपीट की इस घटना को बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस से हुई मुठभेड़ में तोमर की मौत

सपना तोमर को पूर्व सैनिक और ऐथलीट पान सिंह तोमर की पोती बताया जा रहा है. एक धावक के रूप में भी पहचान बनाने वाले तोमर ने बाद में बगावत का झंडा बुलंद कर लिया था और चंबल क्षेत्र के डकैत के रूप में अपनी पहचान बना ली थी. लगभग चार दशक पहले मुरैना में पुलिस से हुई मुठभेड़ में तोमर की मौत हो गयी थी.

यह भी पढ़ें -

मायावती के पुराने भरोसेमंद को साथ लाएंगे चंद्रशेखर आजाद? इस तस्वीर ने मचाई सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget