एक्सप्लोरर

मायावती के पुराने भरोसेमंद को साथ लाएंगे चंद्रशेखर आजाद? इस तस्वीर ने मचाई सियासी हलचल

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ में चंद्रशेखर आज़ाद और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच अहम मुलाकात हुई है. जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आजाद समाज पार्टी में जल्द बड़ी एंट्री हो सकती है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. लखनऊ में हाल ही में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य से एक अहम मुलाकात हुई. यह मुलाकात राजधानी में एक निजी स्थान पर हुई. दोनो के बीच ये मुलाकात करीब एक घण्टे चली, जिसमें दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई.

सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच गंभीर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने सामाजिक न्याय, दलित और पिछड़े वर्ग की एकता और यूपी की राजनीति पर खुलकर चर्चा की. स्वामी प्रसाद मौर्य, जो दलित-पिछड़ों की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं, अब चर्चा है कि चंद्रशेखर आजाद के साथ एक मंच पर आ सकते हैं.

विश्वस्त सूत्रों की मानें तो स्वामी प्रसाद मौर्य जल्द ही आजाद समाज पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पार्टी नेतृत्व उन्हें उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है, जिससे राज्य में पार्टी के जनाधार को और मजबूत किया जा सके.

विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा सियासी समीकरण!
इस संभावित गठजोड़ को 2026 पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा सियासी समीकरण माना जा रहा है. हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी सूत्रों का दावा है कि जल्द ही इस संबंध में कोई बड़ी घोषणा हो सकती है.

स्वामी प्रसाद मौर्य फिर बदलेंगे पार्टी? अब इस बड़े नेता का देंगे साथ! सपा-बसपा की बढ़ेगी मुश्किल

चंद्रशेखर इस वक्त सभी 18 मंडलों में कार्यक्रम कर रहे हैं, इसी कड़ी में वो पिछले दिनों लखनऊ में थे. इसी दौरे में उनकी चद्रंशेखर से मुलाकात हुई थी. 

अब्बास के बाद अंसारी परिवार से होगी किसी नए चेहरे की सियासत में एंट्री! इन नामों पर चर्चा तेज

बसपा चीफ चंद्रशेखर पर हमलावर
चंद्रशेखर के दौरों और उनकी पार्टी की सक्रियता पर बसपा चीफ मायावती भी इस वक्त हमलावर हो गई है, पिछले दिनों इशारों में उन्होंने चंद्रशेखर के लिए बरसाती मेंढक शब्द का प्रयोग किया था तो वहीं आज उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यूपी में एकमात्र अंबेडकरवादी पार्टी बीएसपी है.यहां दलितों और अन्य उपेक्षित वर्गों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है.

बसपा चीफ ने कहा था कि बीएसपी को मजबूत होता देखकर विपक्ष की जातिवादी पार्टियां दुखी हैं. विशेषकर दलित वर्ग से जुड़े संगठनों और पार्टियों को सक्रिय करके, उनसे कार्यक्रम करके दलितों को गुमराह करने में लगी है. ये अवसरवादी संगठन या पार्टियां इन जातिवादी पार्टियों के हाथों में खेल रही हैं.ये बीएसपी के भोले भाले लोगों को अपने संगठनों से जोड़ने के लिए अपनी बैठक में मान्यवर कांशीराम और मेरा नाम ले रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget