एक्सप्लोरर

UP Panchayat Chunav: एटा में बैलेट बॉक्स लूटने वाले 100 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज, हिरासत में 15 आरोपी

एटा में पंचायत चुनाव के दौरान उपद्रव मचाने वाले 15 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. इसके अलावा 100 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है.

एटा. यूपी में जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बैलेट बॉक्स लुटेरे सक्रिय हैं. एटा में ऐसी ही एक घटना सामने आई है. सोमवार को राजा का रामपुर थाना इलाके के कैला मतदान केंद्र पर उपद्रवियों ने दो बूथों की मतदान पेटियों को लूटकर उनमें पानी मिला दिया था. इसके अलावा उपद्रवियों ने मतदान कर्मियों और सिपाही के साथ मारपीट भी की थी. उपद्रवियों के तांडव के बाद जिला अधिकारी विभा चहल ने तीन बूथों का मतदान निरस्त कर दोबारा मतदान कराने के आदेश दिए हैं. इसके अलावा उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

100 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने 100 से ज्यादा उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही 15 आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है. मंगलवार शाम अलीगढ़ मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए.

बता दें कि सोमवार को मतदान के दौरान दो बूथों 63 और 64 नंबर पर उपद्रवियों ने हमला बोल मत पेटियां लूट ली और उनमें पानी डाल दिया था. उपद्रवियों ने सिपाही लोकेश के सिर पर भी वार किया था. पीठासीन अधिकारियों प्रेम किशोर और अशेष कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट शिवानी यादव और मतदान कर्मयों ने मतदान केंद्र को अंदर से बंद करके जान बचाई थी.

इस मामले में दो पीठासीन अधिकारियों प्रेम किशोर और अशेष कुमार ने लगभग 100 अज्ञात उपद्रावियों के खिलाफ बलवा, लूट, मारपीट, सरकारी कार्य मे बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान, 7 क्रिमिनल अमेंडमेंट एक्ट, आचार संहिता का उल्लंघन, महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था. पुलिस  इस मामले में अभी तक 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

दरअसल दोपहर 4 बजे ये अफवाह फैलाई गई कि मतदान केंद्र पर तैनात होमगार्ड और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान को धीमी गति से करवा रहे थे और पार्टी प्रत्याशी उनकी मदद कर रहे थे. इस अफवाह पर गांव के लोग मतदान के बाद वहां इकट्ठे हुए और मजिस्ट्रेट के सामने पोलिंग बक्से में पानी डाल दिया.

ये भी पढ़ें:

यूपी में 18 साल से ऊपर के सभी को फ्री लगेगी वैक्सीन, योगी कैबिनेट ने लिया फैसला

कांग्रेस का आरोप- भारत का वुहान बन चुका है लखनऊ, अधिकांश मोहल्ले मौत के मातम में डूबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget