एक्सप्लोरर

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद भड़के समर्थक, सोमवार को देहरादून बंद का ऐलान

Premchand Aggarwal Resign: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके समर्थकों इस फैसले का विरोध करते हुए देहरादून बंद का ऐलान किया है.

Premchand Aggarwal Resign: उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके समर्थकों और उत्तराखंड मैदानी मंच ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए सोमवार को देहरादून बंद और चक्का जाम का ऐलान किया है. रविवार शाम प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंपा था, जिसके बाद उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुट गए और सरकार के इस कदम के खिलाफ नाराजगी जताई.

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे से आहत उनके समर्थकों ने इसे "अन्याय" करार दिया और सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की. इस मौके पर सर्व समाज के अध्यक्ष लाल सिंह गुर्जर ने कहा, "यह बहुत दुखद है कि उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान को बांटने की कोशिश की जा रही है. प्रेमचंद अग्रवाल से जबरन इस्तीफा लिया गया है, जो सर्व समाज को स्वीकार नहीं है. इसलिए हम कल देहरादून बंद और चक्का जाम करेंगे.

समर्थकों ने किया देहरादून बंद का ऐलान
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के विरोध में व्यापार मंडल और अग्रवाल समाज के लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने सरकार से अपील की कि इस फैसले को बदला जाए. व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया तो व्यापारी समुदाय भी उग्र आंदोलन करेगा. एक समर्थक ने कहा, "प्रेमचंद अग्रवाल लंबे समय से उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं. उनका इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को जल्द से जल्द इस पर पुनर्विचार करना चाहिए."

उत्तराखंड मैदानी मंच और अन्य संगठनों ने ऐलान किया है कि सोमवार को देहरादून में बाजार बंद रहेगा और प्रमुख चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा. इसके लिए समर्थकों ने विभिन्न इलाकों में बैठकें की और सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक लोग इस विरोध में शामिल हों, प्रशासन ने इस बंद को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी जबरन बाजार बंद कराने की इजाजत नहीं दी जाएगी और यदि कोई उपद्रव करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है. उनके समर्थकों का विरोध और देहरादून बंद का ऐलान सरकार के लिए एक नई चुनौती बन सकता है. 

हाईवे पर सफर होगा महंगा, NHAI ने की टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी, जानें- कब से लागू होंगी नई दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget