एक्सप्लोरर

CAA पर दुविधा है तो लें ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन, शुरू हुआ स्पेशल कोर्स

CAA पर दुविधा है आप ओपन यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं। जहां सीएए पर स्पेशल कोर्स शुरू हुआ है, जिसकी फीस मात्र 500 रुपये है। ये कोर्ट उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किया गया है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में कोहराम मचा हुआ है। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर देशभर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध में लगातार तेज़ हो रही आवाज़ से करोड़ों लोग दुविधा में हैं। ऐसे में लोगों को इसकी हकीकत से रूबरू कराने और इसे वक्त की जरूरत बताने के मकसद से यूपी की ओपन यूनिवर्सिटी ने CAA पर स्पेशल कोर्स की शुरुआत की है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा CAA पर शुरू किया गया यह स्पेशल सर्टिफिकेट कोर्स सिर्फ तीन महीने का है।

मात्र 500 रुपये होगी कोर्स की फीस

कोई भी नागरिक यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन आवेदन कर CAA के जागरूकता कोर्स में एडमिशन ले सकता है। तीन महीने बाद होने वाली लिखित परीक्षा में पास होने वाले सभी अभ्यर्थियों को यूनिवर्सिटी की तरफ से कोर्स पूरा करने का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। कोर्स की फीस महज़ 500 रुपये रखी गई है। नागरिकता संशोधन कानून पर पिछले हफ्ते शुरू हुए इस स्पेशल कोर्स को लोगों का ज़बरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। हफ्ते भर में ही 90 से ज़्यादा लोगों ने इसमें एडमिशन ले लिया है।

कोर्स में कौन-कौन से चैप्टर हैं शामिल

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर के. एन. सिंह के मुताबिक, तीन महीने के स्पेशल सर्टिफिकेट कोर्स में दुनियाभर में नागरिकता कानून की स्थिति, भारत के पड़ोसी देशों में नागरिकता के नियमों और देश में नागरिकता कानून में बदलाव की ज़रूरतों समेत कई चैप्टर शामिल किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित मैटीरियल उनके पते पर भेज दिए जाएंगे। इसके साथ ही, प्रयागराज में यूनिवर्सिटी के हेडक्वार्टर समेत सूबे के कुछ दूसरे प्रमुख सेंटर्स पर नागरिकता कानून के जानकारों का लेक्चर कराए जाने की भी तैयारी है।

CAA_course

क्यों शुरू किया गया ये स्पेशल कोर्स

वाइस चांसलर प्रोफेसर केएन सिंह का कहना है कि CAA को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है। लोग इसके बारे में जानकारी चाहते हैं, इसलिये इस स्पेशल कोर्स की शुरुआत की गई है। उनके मुताबिक, इसकी पढ़ाई करने वाले लोग लाखों लोगों को जागरूक कर सकते हैं।

CAA_course

गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ यूनिवर्सिटी ने भी CAA की पढ़ाई कराने का ऐलान किया था। हालांकि लखनऊ यूनिवर्सिटी में सिर्फ एक चैप्टर ही रखा गया है, जबकि प्रयागराज की राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी ने इस पर अलग से नया कोर्स ही शुरू किया है। हालांकि सवाल यह उठता है कि जो लोग समझाने से नहीं समझ रहे हैं, क्या वह पढ़ाने से CAA को समझ सकेंगे।

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद HC ने बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को दिया निर्देश, 24 घंटे में हटाएं चुनाव सामग्री कोर्ट ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों पर कथित पुलिस कार्रवाई पर राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget