एक्सप्लोरर

CAA को लेकर सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भड़के रविशंकर प्रसाद, जानें क्या बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री

Citizenship Amendment Act: बीजेपी के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं. सीएए पर लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए.

Ravi Shankar Prasad on CAA: नागरिकता संशोधन कानून पर सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी रोहिंग्या को प्रदेश में बसाती हैं और दूसरी तरफ शरणार्थी बताकर हमदर्दी भी जताती हैं. उन्होंने कहा कि सीएए पर ममता बनर्जी का रुख अनुचित है. रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं. सीएए पर लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए. उन्होंने फिर दोहराया कि सीएए नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि तीन पड़ोसी मुल्कों से आए शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून है.

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर कसा तंज

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस क भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जब सियासी जमीन नहीं बचती है तो चंदा भी नहीं मिलता है. रविशंकर प्रसाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर पलटवार कर रहे थे. उन्होंने कहा था बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाने की वजह से कांग्रेस पार्टी के पास चुनाव लड़ने का पैसा नहीं बचा है. लोकसभा चुनाव से पहले आ रहे ओपिनियन पोल के सवाल का जवाब भी उन्होंने दिया. बीजेपी सांसद ने कहा कि लोगों को अभी इंतजार करना चाहिए. सर्वे और वास्तविक आंकड़ों में अंतर होता है. उन्होंने सर्वे के सम्मान की बात कही.

ओपिनियन पोल पर बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सर्वे ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हार दिखाया था. मध्य प्रदेश के नतीजों पर भी सर्वे में संशय बना हुआ था. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. बता दें कि 11 मार्च को केंद्र सरकार ने विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून के नियम की अधिसूचना जारी कर दी. संसद के दोनों सदनों ने दिसंबर 2019 में सीएए पास किया था. सीएए के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है. विपक्ष लोकसभा चुनाव की टाइमिंग से सवाल को जोड़ रहा है. 

Lok Sabha Elections 2024: बदायूं पहुंचे शिवपाल यादव का भव्य स्वागत, भाई मुलायम का जिक्र कर किया बड़ा दावा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
आजम खान के 'मुसलमान होने की सजा' वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव- सच कहा
आजम खान के 'मुसलमान होने की सजा' वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव- सच कहा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget