आजम खान के बेटे अब्दुल्ला बोले, 'अगर हम इतने ही बुरे हैं तो हमें जीने का हक नहीं'
सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है. अब हम आजम साहब को ED से छुड़ाएंगे तो कल फिर किसी और मामले में अंदर डाल दिए जाएंगे.

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर जेल से रिहा होने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे साथ कानून कहां है? हमारे साथ तो सिर्फ जुल्म है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीवी और फ्रिज की चोरी के इल्ज़ाम में 10 साल की सजा हो जाती है. उन्होंने ये भी कहा कि हमारे नाम की वजह से हमें सजा भी होती है और सालों तक जेल में सड़ाया भी जाता है.
अब्दुल्ला आजम खान ने कहा, ''जिस इंसान की पैदाइश का सारा सबूत मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद भैंस चोरी और मुर्गी चोरी के इल्ज़ाम में सालों साल जेल में सड़ाया जाता है. अगर हम इतने ही बुरे हैं, इतने ही बड़े अपराधी हैं तो हमें जीने का अधिकार नहीं है. हमें कानून के जरिए ही जीवन से मुक्त कर दिया जाए.''
हमारा सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है- अब्दुल्ला आजम
ईडी से आजम खान को हिरासत में लिए जाने पर बेटे अब्दुल्ला ने कहा, ''हमारा सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है. हमारे नाम की वजह से हमें सजा भी होती है. सालों साल जेल में सड़ाया जाता है और जब हम बड़ी मुश्किल से सालों तारीख पड़ने के बाद जेल से बाहर आते हैं तो यह हमारे साथ होता है.''
अब्दुल्ला आजम ने कहा कि ED के तो बस आरोप हैं ना और ED के बारे में जो अदालत की टिप्पणियां है वह सबके सामने. अब हम आजम साहब को ED से छुड़ाएंगे तो कल फिर किसी और मामले में अंदर डाल दिए जाएंगे.
जिल्लत भरी जिंदगी से निजात दे दीजिए- अब्दुल्ला आजम
उन्होंने ये भी कहा, ''हमें तो बस इस जिल्लत भरी जिंदगी से निजात दे दीजिए. इस्लाम में खुदकुशी हराम है लेकिन हमें जीवन से निजात दे दीजिए. हमारे तो मूलभूत अधिकार ही खत्म हो चुके हैं. मुझे किसी सरकार से कुछ नहीं कहना है, जो हमारे साथ हो रहा है वह आजाद हिंदुस्तान में किसी के साथ नहीं हुआ.''
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार (31 अक्टूबर) को पैन कार्ड धोखाधड़ी मामले में रामपुर जेल से बाहर आते ही समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को हिरासत में ले लिया.
CM योगी बोले- 'जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा'





















