आजम खान के 'मुसलमान होने की सजा' वाले बयान पर बोले अखिलेश यादव- सच कहा
Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है. इंडिया ब्लॉक की रैली में शामिल होने दिल्ली आ रहे कन्नौज सांसद ने कहा कि बीजेपी से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है. यूपी के पूर्व सीएम ने आजम के उस बयान पर भी जवाब दिया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा था कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है. अखिलेश ने कहा कि हां यह सच है जो कहा उन्होंने. इसके साथ-साथ आप बीजेपी से न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते.
इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश ने लिखा- इसके साथ ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश ने लिखा- आज के हुक्मरानों को याद रहे जब वक्त बदल जाता है तो तख्त बदल जाता है. आदरणीय आजम खान साहब के साथ मुकदमों की जो साजिश की जा रही है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है.
कन्नौज सांसद ने लिखा कि किसी उम्र दराज को इस तरह के बेमानी मुकदमों में फँसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है. आज की सत्ता जिस गलत रवायत को हवा दे रही है, हवा बदलने पर वो खुद उसकी शिकार होगी. तब भागते नहीं बनेगा. नाइंसाफी जब हद से गुजर जाती है तो जुल्म करनेवाले के लिए ही कहर बन जाती है. बेहद निंदनीय!
'मैं कितना बदनसीब हूं...'
उधर, आजम खान की गिरफ्तारी पर उनके बेटे अब्दुल्ला ने कहा किमैं कितना बदनसीब हूं कि मेरे पास अपने जन्म के वीडियो सबूत, अस्पताल के रिकॉर्ड और मेरी मां की मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) के दस्तावेज होने के बावजूद पिछले सात साल से सजा भुगतनी पड़ रही है. यह सजा सिर्फ इस आरोप में मिल रही है कि मैंने जन्म की गलत तारीख को ठीक कराया था.
उन्होंने कहा- यह मेरी बदकिस्मती है कि मैं सिर्फ इसलिए इस सच को साबित नहीं कर सका, क्योंकि मेरा नाम अब्दुल्ला है. अगर मेरा नाम अब्दुल्ला न होता, तो शायद मैं यह सच साबित कर पाता. जैसा कि मैंने कहा, हमारे पास कोई अधिकार नहीं हैं.






















