एक्सप्लोरर

बुमराह ने हैट्रिक के लिये कप्तान विराट कोहली के दिया क्रेडिट

वेस्टइंडीज दौरे में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। किंग्सटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुये हैट्रिक ली।

किंग्स्टन, एजेंसी। बेहतरीन लाइन एवं लेंथ, रफ्तार और उछाल से वेस्टइंडीज की धज्जियां उड़ाने वाले जसप्रीत बुमराह ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से कहा कि यह हैट्रिक उनकी बदौलत मिली। बुमराह द्वारा वेस्टइंडीज के बल्लेबाज को आउट करने के बाद स्टंप माइक में सुना जा सकता था कि कोहली कह रहे थे, ‘कितना बढ़िया गेंदबाज है ये। कितना बढ़िया गेंदबाज है।’

बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी में हैट्रिक सहित छह विकेट झटक लिये हैं। उनकी हैट्रिक का श्रेय कप्तान कोहली को भी जाता है जिन्होंने रोस्टन चेज का रिव्यू कराया जिन्हें पहले मैदानी अंपायर पॉल रेफेल ने नाट आउट करार दिया था। लेकिन रिव्यू के बाद वह आउट निकले और बुमराह की हैट्रिक का तीसरा शिकार बने। ‘बीसीसीअई टीवी’ पर बातचीत के दौरान कोहली माइक पकड़े थे और बुमराह ने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे नहीं पता था, मैं इस अपील के बारे में निश्चित नहीं था। मुझे लगा कि यह बल्ला था इसलिये मैंने ज्यादा अपील नहीं की थी लेकिन अंत में यह अच्छा रिव्यू निकला। इसलिये मुझे लगता है कि मुझे यह हैट्रिक कप्तान की बदौलत मिली। ’’ बुमराह ने कहा, ‘‘कभी कभार जब विकेट से इतनी मदद मिलती है, जैसा हमने पिछली पारी में भी देखा कि इसमें काफी उछाल था और उन्हें काफी उछाल मिल रहा था। उन्हें मूवमेंट भी मिल रहा था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये कभी कभार, जब इतनी मदद मिलती है तो आप ललचा जाते हो। आप विकेट के लिये आक्रामक हो सकते हो और उस समय आपको चीजें सरल रखनी होती है। आप अच्छी गेंद फेंककर दबाव डालने की कोशिश करते हो। मेरे दिमाग में यही सब चीजें चल रही थीं। ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget