एक्सप्लोरर

Noida Dhanteras 2023: नोएडा में धनतेरस पर जमकर हुई खरीददारी, बाजारों में उमड़ी भीड़, दो हजार करोड़ का कारोबार

Noida News: नोएडा में इस बार धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की है. सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहनों की खरीददारी की गई. इस दौरान करीब 2 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान है.

Dhanteras In Noida: देशभर में पांच दिवसीय त्योहार दिवाली की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से हो गई है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में इस बार धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की है. सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहनों की बिक्री और प्रॉपर्टी में भी लोगों ने जमकर इन्वेस्ट किया. अनुमान के मुताबिक दो दिनों में करीब 2000 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है. ये पिछले साल से दो गुना है.

लोगों ने की जमकर खरीददारी
बताया गया कि पिछले साल तक कोरोना का इफेक्ट्स बाजार पर दिखा था. लेकिन इस बार त्योहार पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. बीती रात करीब 1:00 बजे तक सभी मार्केट खुले रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की. मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के चलते लोग आराम से शॉपिंग कर रहे थे. रात तक शहर के बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी. ज्वेलरी शॉप से लेकर कपड़े और सजावटी समानों पर जमकर लोगों की भीड़ रही.

हर सेक्टर की रही ये हिस्सेदारी 
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के दिल्ली-एनसीआर संयोजक और सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि कुल कारोबार में फूड और किराना की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत रह सकती है. आभूषण की हिस्सेदारी 9 प्रतिशत रहने की संभावना है. गारमेंट सेक्टर में 12 प्रतिशत हिस्सेदारी हो सकती है. इसके अलावा ऑटो मोबाइल सेक्टर में लोगों के चेहरे खिले दिखे.

इस बार धनतेरस पर करीब दो हजार वाहनों की डिलीवरी कराई गई. इसमें 1100 दोपहिया और 900 चार पहिया वाहन शामिल हैं. इसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा की करीब 25 लग्जरी कार भी शामिल हैं. जिनका रजिस्ट्रेशन एआरटीओ में हुआ. इस बार दो दिनों में ग्रोसरी की हिस्सेदारी 300 करोड़ रुपये हो सकती है. आभूषण की हिस्सेदारी 200 करोड़ रुपये, परिधान क्षेत्र की हिस्सेदारी 150 करोड़ रुपये होने की संभावना है. 100 करोड़ ड्राई फ्रूट के हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: University Rankings: UP की इन तीन यूनिवर्सिटी ने बढ़ाया मान, क्यूएस साउथ एशिया रैंकिंग में मिली जगह
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget