एक्सप्लोरर

'किसानों की फसल खराब हो रही है', बिजली कटौती को लेकर BJP विधायक ने अपनी सरकार पर उठाए सवाल

UP News: बीजेपी विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक ने कहा बिजली की वजह से किसानों की फसल खराब हो रही है.

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक से लक्ष्मीराज सिंह ने एक लेटर सामने आया है. विधायक ने लेटर में अपनी ही सरकार की नाकामियों को उजागर किया है. विधायक ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख ऊर्जा सचिव को लेटर लिखते हुए बिजली विभाग की अत्यंत दयनीय स्थिति बताते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

दरअसल, सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक लक्ष्मीराज ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, ऊर्जा को पत्र लिखकर बिजली आपूर्ति की दयनीय स्थिति से अवगत करवाया है. विधायक ने अपने लिखे लेटर में कहा है कि पिछले 15 दिनों से उनके क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बेहद खराब है, जिससे आम जनमानस, खासकर किसान वर्ग, बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. 

"बिजली के कारण बर्बाद हो रही किसानों की फसल"
विधायक के अनुसार, बिजली न होने के कारण लगभग 15 दिन से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने के कगार पर हैं. ग्रामीण इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इतना ही नहीं, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन के निचले स्तर के अधिकारियों पर जनता के फोन नही उठाते है जिससे जनमानस में भारी आक्रोश है.

 

विधायक लक्ष्मीराज सिंह का लेटर
विधायक लक्ष्मीराज सिंह का लेटर

लेटर में विधायक ने लिखा है कि मेरी विधानसभा क्षेत्र में सिकंदराबाद नगर, गुलावठी नगर व ग्रामीण, ककोड़ क्षेत्र में विधुत आपूर्ति अत्यंत दयनीय है. विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने लिखे लेटर में दोषी अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करवाकर जनता की समस्या का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करवाने की बात कही है.

विधायक बोले- अधिकारी नहीं उठा रहे जनता का फोन
वहीं एबीपी न्यूज से बातचीत में विधायक ने कहा कि, "एसडीओ स्तर के अधिकारी जनता का फोन नही उठाते है, मेरा फोन तो अधिकारी उठा लेते है. पूर्व में जो आधी तूफान आया उसके कारण बड़ा नुकसान उसके बाद लगभग 15 दिन से लाईट न आने के कारण ट्यूबेल भी बंद पड़ी हुई है. किसानों को भारी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि बिजली विभाग लाईट ठीक करने की बात कह रहा है. जनता का फोन लाईट की परेशानी को लेकर लगातार मेरे पास आ रहा है. इस संबंध में मेरे लेटर लिखा गया है."

ये भी पढ़ें: चार बहुओं के जेवर लेकर प्रेमी संग सास फरार, पीड़ित पति ने CM योगी को लिखा लेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget