एक्सप्लोरर

Bulandshahr News: शक्ति दीदी अभियान के तहत छात्राओं को मिली अहम जिम्मेदारी, एक दिन के लिए बनीं अधिकारी

UP News: बुलंदशहर में शक्ति दीदी अभियान के तहत छात्राओं को अहम जिम्मेदारी दी गई. इस दौरान छात्रा तानिया वशिष्ठ को एक दिन के लिए एसपी सिटी बनाया गया. वहीं अन्य छात्राओं को थाना प्रभारी बनाया गया.

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में नारी शक्ति सशक्तिकरण की मुहिम मिशन शक्ति फेस 4 (शक्ति दीदी अभियान) के तहत छात्राओं को आज अहम जिम्मेदारी दी गई. बीकॉम की छात्रा तानिया वशिष्ठ को एक दिन के लिए एसपी सिटी बनाया गया. वहीं एक दिन के लिए बीए की छात्रा मेघा को थाना औरंगाबाद का प्रभारी, छात्रा गजाला को स्याना थाना प्रभारी और छात्रा रुद्राक्षी पाराशर को नरौरा थाना प्रभारी बनाया गया.

बुलंदशहर एसपी सिटी ऑफिस में तानिया वशिष्ठ ने वायरलेस सेट पर ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक सुधार के निर्देश दिए. साथ ही स्कूल कॉलेजों के आसपास पुलिस को लगातार गश्त करने को कहा. इसके अलावा पुलिस ऑफिस में आए फरियादियों की तानिया ने फरियाद सुनी और उनका संबंधित थानों को निस्तारण करने का भी निर्देश दिए.

तानिया बनी एक दिन की एसपी सिटी

वहीं छात्रा तानिया ने बताया कि अब पहले से पुलिस की व्यवस्था काफी अच्छी है. स्कूल कॉलेज के बाहर बाजारों में भी पुलिस दिखाई देती है जिससे सुरक्षा का भाव रहता है. तानिया ने बताया कि जनता को पुलिस से काफी अपेक्षाएं रहती हैं, तो पुलिस अधिकारियों की भी लोगों की हर समस्या को समझना चाहिए और उनका दर्द महसूस करना चाहिए. इसके साथ ही जल्द से जल्द उनकी समस्या का निस्तारण करना चाहिए. तानिया ने कहा कि एक दिन का एसपी सिटी बनने पर उनको काफी खुशी और गर्व महसूस हुआ.

मेघा को बनाया गया एक दिन का छाना प्रभारी

जनपद में अलग अलग थानों में भी छात्राओं को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया. अमर सिंह कॉलेज औरंगाबाद की छात्रा मेघा को आज एक दिन के लिए थाना औरंगाबाद का प्रभारी बनाया गया. औरंगाबाद कार्यालय में बैठकर छात्रा ने कार्यालय के स्टाफ से परिचय किया और साथ ही थाने में आए पीड़ितों की समस्या सुनी और उन्हें निस्तारण करने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए.

गजाला बनी एक दिन की स्याना कोतवाली प्रभारी

आपको बता दें कि एक दिन की थाना प्रभारी बनने पर छात्र मेघा खुद को गौरवान्वित महसूस किया. इसके स्याना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत दिलावरी देवी कन्या पीजी कॉलेज की बीए की छात्रा गजाला को भी एक दिन के लिए स्याना कोतवाली प्रभारी बनाया गया. वहीं नरौरा में 12 कक्षा की छात्रा रुद्राक्षी की पाराशर को एक दिन का नरोरा थाना प्रभारी बनाया गया.

जानकारी देते हुए बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति फेस 4 के तहत यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. शारदीय नवरात्र में इस कार्यक्रम को चलाया गया. इसमें एक दिन के लिए बीकॉम की छात्रा तानिया वशिष्ठ को एसपी सिटी बनाया गया, जबकि थाना औरंगाबाद में  बीए की छात्रा मेघा को थाना प्रभारी बनाया गया और स्याना थाना में छात्रा गजाला को स्याना थाना प्रभारी और नरौरा थाना प्रभारी इंटर की छात्रा रुद्राक्षी पाराशर को बनाया गया.

यह भी पढ़ेंः 
Azam Khan Case: आजम खान को सताया एनकाउंटर का डर, जेल शिफ्ट होने से पहले किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget