एक्सप्लोरर

बजट से पहले बोले अखिलेश यादव- 'हमें कोई उम्मीद नहीं, 10 साल ऐसे ही गुजर गए..'

Budget 2024: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस सरकार ने पिछले दस सालों में कुछ नहीं किया तो इस बार ही क्या होगा. उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं.

Akhilesh Yadav On Budget 2024: आज मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट पेश किया जा रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन के पटल पर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही है. बजट से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमें इस बजट से कोई उम्मीद नही हैं क्योंकि सरकार के दस साल भी ऐसे ही गुजर गए हैं. 

सपा अध्यक्ष ने संसद जाने से पहले पत्रकारों से बजट को लेकर बात करते हुए कहा कि "अभी कुछ मत पूछिए, क्योंकि पिछले दस सालों में आप जानते हैं कि आपको महंगाई का कितना सामना करना पड़ा है. आपने भी महंगाई को महसूस किया होगा.  अखबारों से ही पता चलता है कि बेरोजगारी का क्या हाल है. तो क्या (बजट से) उम्मीद करोगे आप? ये ग्यारहवां बजट है.. हो सकता है कुछ नया करें. लेकिन, मुझे उम्मीद नहीं है. 

बजट पर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष ने कहा उन्हें इस बजट से उम्मीदें बहुत कम हैं क्योंकि जिनके दस साल ऐसे ही गुजर गए हों.. महंगाई बढ़ाते हुए, बेरोजगारी बढ़ाते और निवेश को कम करते हुए... कहने के लिए तो ये कहते हैं कि हम पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था है. लेकिन, इतने बड़े पैमाने पर देश में बेरोजगार हो तो पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था का क्या फायदा है? 

 

वहीं दूसरी तरफ एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी ने भी बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये बजट देश की महत्वकांक्षाओं को बढ़ाने वाला बजट होगा. जयंत ने कहा- "बजट को लेकर उत्साह है. देश को आगे ले जाने वाला एक महत्वाकांक्षी बजट पेश किया जाएगा.” आपको बता दें कि बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज छठी बार बजट पेश कर रही है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. 

UP News: यूपी में ठेकेदारों की तय होगी जिम्मेदारी! सड़कों की मरम्मत न किए जाने की शिकायतों पर सीएम योगी का निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget