एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने किया मिशन 2022 का आगाज, जानें क्या कुछ कहा?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए BSP सुप्रीमो मायावती ने अपने मिशन 2022 का आगाज कर दिया है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आए तो यूपी के विकास को तेजी से आगे बढ़ाएंगे.

UP Election 2022: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को लखनऊ में मिशन 2022 का आगाज किया. मंगलवार को लखनऊ में बीएसपी के प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी के समापन का मौके पर इसका आगाज किया गया. इस मौके पर मायावती ने पार्टी की आगामी रणनीति का भी एलान किया.

मायावती ने साफ तौर पर कहा कि जब बीएसपी सत्ता में आएगी तो ब्राह्मणों पर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, वह वापस लिए जाएंगे और ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. साथ ही साथ मायावती ने यह भी कहा कि अब बीएसपी जब भी सत्ता में आएगी तो पार्टी कोई स्मारक पार्क या स्थल का निर्माण नहीं करेगी बल्कि यूपी के विकास को बहुत तेजी से आगे बढ़ाएगी.

लखनऊ में बीएसपी के माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रबुद्ध समाज से जुड़े लोग पार्टी कार्यालय पहुंचे थे क्योंकि 23 जुलाई से शुरू हुए प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का समापन मंगलवार को हो रहा था.

इस मौके पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रबुद्व समाज ने बीजेपी के बहकावे में आकर उसकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर बहुत बड़ी गलती की है. उन्होंने कहा कि 2022 में बीएसपी की सरकार बनने पर वह ब्राह्मण समाज को सुरक्षा और सम्मान भी देंगे और उनपर जो मामले दर्ज किये गये हैं उसकी भी जांच कराएंगे और दोषी अफसरों पर कार्रवाई भी करेंगे.

उनका कहना है कि बीजेपी ने चुनाव के पहले वोट लेने के लिए किसानों की आमदनी दोगुना करने का वादा किया था, वो तो नहीं किया लेकिन उनकी जमीन लेने के लिये 3 काले कानून लागू किए. मायावती ने एलान किया कि बीएसपी की सरकार बनने पर यहां 3 काले कृषि कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा. मायावती ने मोहन भागवत के बयान का हवाला देते हुए कहा की वो कहते हैं कि हिन्दू और मुसलमानों के पूर्वज एक है. मैं उनसे पूछती हूं कि अगर एक हैं तो बीजेपी मुसलमानों के साथ भेदभाव क्यों करती है?

मिशन 2022 का आगाज करते हुए मायावती ने पार्टी के दूसरे चरण की भी घोषणा की. मायावती ने कहा कि 9 अक्टूबर को कांशीराम जी की पुण्यतिथि है, इस बार आप लोग पूरे प्रदेश से लखनऊ आकर कांशीराम जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. मायावती ने आज पार्टी के सेक्टर अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की बैठक भी बुलाई है. जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा होगी.

मायावती को भी शायद इस बात का अंदाजा है कि 2007 से 2012 तक कि उनकी सरकार ने जो स्मारक पार्क बनाएं उसका फायदा चुनाव में उन्हें नहीं मिला, इसीलिए मायावती ने एक बार फिर ऐलान किया कि अब जब उनकी सरकार पांचवी बार बनेगी तो स्मारक मूर्तियां पार्क आदि नहीं बनाएंगे क्योंकि वो तो उन्होंने थोक के भाव लगवा दी है, अब केवल यूपी को आगे ले जाने के लिये ताकत लगाएंगे, जिससे पूरी दुनिया मे ये संदेश जाए कि अगर सरकार हो तो बीएसपी की तरह हो.

मायावती ने साफ तौर पर कार्यकर्ताओं को ये संदेश दे दिया है कि अब चुनाव का वक़्त बेहद करीब है ऐसे में सभी को जुट जाना है और पार्टी के पक्ष में कुछ इस तरह का माहौल बनाना है कि 2007 की तरह ही 2022 में बीएसपी सत्ता पर काबिज हो सके.

इसे भी पढ़ेंः

UP Politics: बीजेपी सांसद का बड़ा बयान, बोले- नहीं करता मुसलमानों का विरोध...लेकिन, करना पड़ेगा ये काम 

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में बीजेपी, मुस्लिम वोटर्स और प्रवासियों के लिए बनाई खास रणनीति

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget