एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: बसपा विधायक का धामी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 'उत्तराखंड में सरकारी धन का हुआ दुरुपयोग'

Uttarakhand News: बसपा विधायक ने कहा कि भराड़ीसैंण में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन बनवाने पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए गए. मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी पटलवार किया.

Uttarakhand News: लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि विधायक पहाड़ में नहीं रहना चाहते हैं. विधानसभा चुनाव जीतकर आने के बाद राजधानी देहरादून में घर बना लेते हैं. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों का विकास कैसे होगा. ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पर भी उन्होंने सवाल उठाए. बसपा विधायक ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर विधानसभा भवन बनाया गया है.

बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने धामी सरकार पर बोला हमला

भराड़ीसैंण में उत्तराखंड का बजट सत्र आहूत कराने के लिए विधायकों ने पत्र विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था. विधायकों की मांग को नजरअंदाज कर धामी सरकार ने देहरादून में बजट सत्र आयोजित किया. बसपा विधायक ने कहा कि भराड़ीसैंण में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है. उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन बनवाने पर करोड़ों रुपये बर्बाद कर दिए गए. बसपा विधायक ने भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन के लिए जगह को ठीक नहीं माना. उन्होंने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनभावनाओं की बात कहकर राजनीति की जा रही है.

विधायक नहीं जाना चाहते थे गैरसैंण- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 

बसपा विधायक के वार पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पलटवार किया. उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए गैरसैंण को लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ बताया. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कहना सही नहीं होगा कि गैरसैंण का क्या फायदा है. मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गैरसैंण के बजाय देहरादून में बजट सत्र बुलाने का कारण बताया. उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र इसलिए नहीं बुलिया गया क्योंकि विधायक नहीं जाना चाहते थे. देहरादून में बजट सत्र आहूत करने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी नाराजगी जतायी थी. उन्होंने गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं के साथ एक घंटे का मौन व्रत धारण कर फैसले का विरोध किया था. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में AIMIM, अखिलेश यादव को लगेगा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget