एक्सप्लोरर

'दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर यूपी में ज्यादा हो रहे अत्याचार'- BSP प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल

UP Politics: बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रदेश की जेलों में इन्हीं सब जाति के अधिकतम लोग बंद है, जिसको देखते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूरी रणनीति तैयार की है.

UP News: बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल गुरुवार को बस्ती जनपद में पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे लाव लश्कर के साथ एक पीड़ित दलित परिवार से मुलाकात किया. ऑन स्पॉट ही डीआईजी को फोन कर घटना के बारे जानकारी हासिल करते हुए कार्यवाही की मांग की. आरोप है कि दलित युवक का शव संदिग्ध हालत में तालाब में मिला जिसकी हत्या की आशंका जताई गई. पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने की बात सामने आई है, इसलिए पुलिस अब हत्या के कारण और अन्य सुबूत को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है.

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव पहुंचकर मदनलाल के परिजनों से मुलाकात किया. उन्होंने कहा कि मदनलाल की हत्या हुई या सामान्य मौत है पार्टी इसे लेकर गंभीर है. पीड़ित परिवार को बसपा हर संभव न्याय दिलायेगी. उन्होंने पुलिस उप महानिरीक्षक सहित सीओ और थानाध्यक्ष से भी बातचीत की. बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दलित मदनलाल की मौत पूरी तरह से संदिग्ध है.

उच्च स्तरीय जांच की मांग
बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गई है. बसपा पीड़ित परिवार के साथ है. मदनलाल के मौत प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को दंड दिलाया जाय. मदनलाल घर का कमाऊ बेटा था. सरकार गरीब परिवार को मुआवजा दे. उन्होंने मदनलाल के पिता चन्द्रिका प्रसाद और परिजनों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में बसपा उनके साथ है. 29 जनवरी को घटित घटना में अभी तक दोषियों को गिरफ्तार न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

UP Board Exam: यूपी के इन जिलों में विशेष निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा, ये 17 जनपद अति संवेदनशील घोषित

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है, खास तौर पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों पर कुछ ज्यादा ही अत्याचार किए जा रहे है. प्रदेश की जेलों में इन्हीं सब जाति के अधिकतम लोग बंद है, जिसको देखते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूरी रणनीति तैयार की है ताकि अपने कोर वोटर दलितों को फिर से खुद के साथ जोड़ा जा सके. इसलिए प्रदेश भर में जहां भी दलितों के खिलाफ किसी अत्याचार की घटना होती है तो उस परिवार से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी बसपा सुप्रीमो ने उन्हें सौंपी है. दलित और संविधान को बचाने के लिए पार्टी लगातार धरातल पर कार्य शुरू आकर दिया है. बस्ती की घटना के पीड़ित मदनवाल को जब तक न्याय नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget