एक्सप्लोरर

UP Board Exam: यूपी के इन जिलों में विशेष निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा, ये 17 जनपद अति संवेदनशील घोषित

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए बोर्ड ने 17 जिलों को अति संवेदनशील घोषित किया है. बोर्ड ने इन सभी जिलों के डीएम को विशेष निगरानी में परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं.

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. परीक्षा को नकल विहीन कराने कि लिए बोर्ड की ओर से अभी से कमर कस ली गई है. बोर्ड ने प्रयागराज समेत 17 जिलों को अतिसंवेदनशील घोषित किया है इसके साथ ही मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इन जनपदों के जिलाधिकारियों के नकल माफिया और असमाजितक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा है. 

नकल माफिया के लिहाज से जिन 17 जिलों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है वो हैं आगरा, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, देवरिया और गोंडा. बोर्ड ने इन जिलों को संवेदनशील इसलिए घोषित किया है क्योंकि यहा विगत सालों परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल और प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद परीक्षा को दोबारा करवाना पड़ा था. 

विशेष निगरानी में परीक्षा कराने के निर्देश
इन जनपदों में नकलविहीन और शुचिता से परीक्षा कराई जा सके इसके लिए बोर्ड तैयार है. बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि इन जनपदों के केंद्रों पर अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, इसके अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से भी प्रमुख विषयों की परीक्षा के दौरान विशेष रुप से ऑनलाइन निगरानी कराई जाएगी. इनमें कुछ परीक्षाएं ऐसी हैं जिनपर खास नजर रखी जाएगी. ये परीक्षा है हाईस्कूल की हिन्दी, गणित, संस्कृत, विज्ञान और अंग्रेजी वहीं इंटर मीडियएट की हिन्दी, जीव विज्ञान, गणित और अंग्रेजी. 

बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक संपन्न होंगी. मुख्य सचिव के निर्देश पर बोर्ड सचिव के द्वारा इन सभी अति संवेदनशील जिलों के जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों और एसएसपी आदि को विषय के अनुसार परीक्षाओं की तारीखों यानी डेट शीट की जानकारी दे दी है और परीक्षा की तारीखों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं.  

महाकुंभ: प्रयागराज में फिर से 8वीं तक के स्कूल 12 फरवरी तक बंद, कड़ाई से पालन का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget