एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती की बैठक में क्यों शामिल नहीं हुए इमरान मसूद? बसपा नेता के बयान से सियासी हलचल तेज

UP News: बसपा प्रमुख मायावती की बैठक में नहीं बुलाए जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि 'मैं पार्टी पर बोझ नहीं हूं, पार्टी का एसेट हूं. मुझे संभालकर रखना चाहिए.' वहीं उन्होंने अखिलेश यादव को घमंडी बताया है.

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. जिसके तहत एक ओर जहां कांग्रेस और सपा ने अन्य दलों को साथ लेते हुए इंडिया गठबंधन किया. वहीं बसपा ने यूपी में अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती ने एक बड़ी बैठक बुलाई थी, जिसमें उनके ‘पोस्टर बॉय’ इमरान मसूद को नहीं देखा गया. जिसे लेकर इमरान मसूद ने यूपी तक से बात करते हुए कहा कि यह एक काडर मीटिंग थी, इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हुए. 

फिलहाल चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इमरान मसूद बसपा में काफी असहज महसूस कर रहे हैं. ऐसे में इमरान मसूद ने साफ किया है कि 'मैं बहुजन समाज पार्टी के ऊपर किसी प्रकार बोझ नहीं हैं. पार्टी का एसेट हूं, मुझे संभालकर रखना चाहिए. ये काम तो पार्टी को करना पड़ेगा.' 

अखिलेश को बताया घमंडी

इसके अलावा इमरान मसूद ने सपा प्रमुख को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले जब वह कांग्रेस का दामन छोड़ सपा में शामिल हुए तो उन्हें सपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया. इमरान मसूद ने कहा कि 'मैं बहुत कष्ट में समाजवादी पार्टी में गया था, अखिलेश जी को घमंड था और उन्होंने मेरी बात नहीं मानी. उनकी सरकार बन रही थी और जब नतीजे आए तो सब खत्म हो चुका था.'

कांग्रेस में नहीं जाएंगे इमरान

फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा के कई नेता इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ जाने की वकालत करते नजर आ रहे हैं. वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. ऐसे में इमारन मसूद से दोबारा कांग्रेस में जाने पर सवाल करने पर उन्होंने साफ किया कि वह चुनाव जीतने के लिए किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: 'जय श्रीराम' के जवाब में कांग्रेस का 'हर हर महादेव', अजय राय का ये दांव 2024 चुनाव में BJP को पड़ेगा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
2 बार के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को नितिन नवीन की टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
लखनऊ में नगर निगम टीम पर हमला, दरोगा की गर्दन दबाई
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget