एक्सप्लोरर

अमेठी हत्याकांड में यूपी पुलिस पर आकाश आनंद ने कसा तंज, कहा- एनकाउंटर कर भी देंगे तो...

अमेठी मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुनील रायबरेली के मूल निवासी थे और पन्हौना के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे. अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर सुनील और उनके परिवार को गोली मार दी.

Amethi News: अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के निकट बृहस्पतिवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सुनील (35) सरकारी शिक्षक थे, जो अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहते थे. उन्होंने कहा कि इस वारदात में सुनील की पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी की भी मौत हो गई. 

इस मामले में बसपा नेता आकाश आनंद ने पुलिस पर तंज कसा है.उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस अत्यंत सक्रिय है. इतनी सक्रिय है कि अमेठी में एक शिक्षक, उनकी पत्नी उनके दो बच्चों की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. जानकारी में आया है कि मूलतः रायबरेली के रहने वाले शिक्षक सुनील की पत्नी ने पिछले महीने रायबरेली में sc/st act में मुकदमा दर्ज कराया था. अत्यंत सक्रिय पुलिस की जांच वहां भी जारी है.

आनंद ने लिखा कि अत्यंत सक्रिय पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर कर भी देती है तो सुनील और उनके परिवार को कौन सा इंसाफ मिल जाएगा? ये कैसी कानून व्यवस्था है जहां सरेआम घर में घुसकर हत्याएं की जा रही हैं. यूपी में कानून का राज खत्म हो चुका है. बुलडोजर और एनकाउंटर राज से ना जनता सुरक्षित है ना अपराधियों में कानून का खौफ है.

Amethi Teacher Family Murder: अमेठी में परिवार खत्म करने वाला चंदन फरार, डेढ़ महीने पहले हुई थी FIR, जानें- हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

बसपा नेता ने कहा कि भाजपा की डबल इंजिन की सरकार कानून का राज स्थापित करने में फेल हो चुकी है. केवल बुलडोजर और एनकाउंटर की हवा हवाई नीति से नहीं बल्कि कानून द्वारा ही कानून का राज स्थापित हो सकता है जैसा की आदरणीय बहन जी ने अपनी चार बार की सरकारों में उत्तर प्रदेश में किया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget