एक्सप्लोरर

BSP Candidate List: बसपा ने सुल्तानपुर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, जानें मायावती ने किसे दिया टिकट

BSP Sultanpur Candidate: बहुजन समाज पार्टी (बसप) ने यूपी की सुल्तानपुर सीट के लिए प्रत्याशी का एलान कर दिया है. वहीं सुल्तानपुर से समाजवादी पार्टी ने भीम निषाद को प्रत्याशी बनाया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर (Sultanpur) सीट पर बसपा ने अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है. बसपा ने उदय राज वर्मा के नाम का एलान किया है. बसपा की ओर से भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उदय राज वर्मा (Udai Raj Verma) के नाम का एलान किया गया. इस कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि काफी मशक्कत के बाद उदय राज के नाम पर मुहर लगी है. पार्टी छह नामों पर चर्चा कर रही थी. यह बसपा की पांचवी सूची है. इसके पहले चौथी सूची में 9 प्रत्याशियों की घोषणा की थी जिसमें दो मुस्लिम चेहरे भी शामिल हैं. चौथी सूची पार्टी चीफ मायावती ने जारी की थी. 

यहां दो बार जीती है बसपा
सुल्तानपुर सीट पर बसपा के प्रदर्शन की बात करें तो यह यहां से दो  बार जीत दर्ज कर चुकी है. 1999 में जयभद्र सिंह और 2004 में बसपा के मोहम्मद ताहिर खान ने चुनाव जीता था. यहां बसपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी से था. बीजेपी ने निवर्तमान सांसद मेनका गांधी को टिकट दिया है तो वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से यह सीट समाजवादी पार्टी के कोटे में गई है.

सुल्तानपुर से सपा ने भीम निषाद को प्रत्याशी बनाया है. हालांकि प्रत्याशी घोषित होते ही भीम निषाद विवादों में घिर गए जब उन्हें विधायक को नोटों की गड्डी देते हुए देखा गया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

सुल्तानपुर सीट का इतिहास
2014 में बीजेपी ने मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी को टिक दिया था. वह यहां से निर्वाचित हुए थे. हालांकि 2019 में बीजेपी ने प्रत्याशी बदल दिया और मेनका को टिकट दिया गया. सुल्तानपुर सीट 1952 से लेकर 1971 तक कांग्रेस के खाते में जाती रही. 1977 के चुनाव यह सीट जनता पार्टी के हिस्से में गई. 1980 और 1984 के चुनाव में फिर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. 1989 के चुनाव में जनता दल ने वापसी की. वहीं, 1991, 96 और 98 के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी जीते. इसके बाद 1999 और 2004 के चुनाव में बसपा, 2009 में कांग्रेस के प्रत्याशी को सफलता मिली.

ये भी पढ़ें- 'BJP सत्ता में आई तो खत्म कर देगी गरीबों का आरक्षण', आप नेता संजय सिंह का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget