एक्सप्लोरर

अयोध्या रेप केस के बीच अखिलेश यादव की DNA मांग पर भड़कीं मायावती, सपा से पूछा ये सवाल

Ayodhya Rape Case: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए.

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में गैंगरेप को लेकर सियासत तेज है, इस मामले में का मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी का नेता है. इसी बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रेप दुष्कर्म और रेप जैसी घटनाओं में डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ देने की मांग की है. वहीं अखिलेश यादव की इस मांग को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती भड़क गई हैं, उन्होंने सपा से एक सवाल भी पूछ लिया है.

बसपा चीफ मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित, लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए. जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं. इसके साथ ही यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिन्ताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली. सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी और राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाए तो बेहतर."

रेप केस को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए. जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर DNA टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए, यही न्याय की मांग है."

क्या बोली सपा

वहीं सपा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-भाजपा सरकार कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाले न कि उसपर सियासत करे.दोषी को कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. सरकार मामले में पीड़िता की मदद करने की जगह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश में लगी है. पीड़िता को तत्काल 20 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान करे सरकार."

आरोपी मुईद खान गिरफ्तार

बता दें कि अयोध्या रेप केस में अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी संचालित करने वाले मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि मुईद और राजू खान ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया.

आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', दीपोत्सव से पहले CM योगी का समाज को प्रेरक संदेश
'समाज को बांटती है जाति की जड़ता', दीपोत्सव से पहले CM योगी का समाज को प्रेरक संदेश
यूपी में फिर होगी वोटर लिस्ट की जांच, SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त
यूपी में फिर होगी वोटर लिस्ट की जांच, SIR में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त
रामपुर पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
रामपुर पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, भड़के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, SHO पर कार्रवाई की मांग
अखिलेश की नाराजगी के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य से मिले राजेंद्र पाल गौतम, सियासी हलचल तेज
अखिलेश की नाराजगी के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य से मिले राजेंद्र पाल गौतम, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
Delhi AQI: दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा एक्यूआई
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
डेवोन कॉनवे के साथ हुआ भयंकर हादसा, कनकशन की पुष्टि; भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को... धीरेंद्र शास्त्री पर तेजस्वी का हमला
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget