एक्सप्लोरर

पंजाब की घटना को बसपा चीफ ने दिल्ली चुनाव से जोड़ा, AAP पर लगाए गंभीर आरोप

BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब के अमृतसर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के प्रयास की निंदा करते हुए AAP पर निशाना साधा.

UP News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर तोड़ने के प्रयास की निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार तथा कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा.

बसपा प्रमुख ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली के मतदाता खासकर आप, कांग्रेस व भाजपा के दोहरे चाल-चरित्र से सबक लेते हुए केवल अंबेडकरवादी पार्टी बसपा को ही वोट देकर मजबूत बनायें.

पंजाब के अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की.

पंजाब पुलिस के अनुसार, अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली हैरिटेज स्ट्रीट पर टाउन हॉल में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर क्रमवार पोस्ट में कहा “संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के पास हैरिटेज स्ट्रीट में स्थापित प्रतिमा खण्डित करने और वहाँ संविधान की किताब के नजदीक आग लगाने का प्रयास शर्मनाक है. इस घटना की जितनी भी निन्दा की जाए, वह कम है.”

उन्होंने मांग कि पंजाब सरकार इस अप्रिय घटना को अति-गंभीरता से लेकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो.

सनातन बोर्ड की मांग को धर्म संसद में संतों की मुहर से पहले लगा झटका! अखाड़ा परिषद् ने किया किनारा

उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “पूरा देश कल बाबा साहेब का संविधान लागू होने के ऐतिहासिक दिन पर 76वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा था. ऐसे में संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करना खासकर आम आदमी पार्टी तथा उसकी सरकार के लिए बहुत शर्मिन्दगी की बात है.”

मायावती ने कहा “बाबा साहेब का हर प्रकार से अनादर करने वाली, उन्हें भारतरत्न नहीं देकर उनका तिरस्कार करने वाली तथा उनके अनुयाइयों की हमेशा उपेक्षा करने वाली कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी जन्मस्थली मध्यप्रदेश के महू में संविधान दिवस रैली करना विशुद्ध राजनीतिक छल तथा चुनावी स्वार्थ है.”

बसपा प्रमुख ने अपील की “अतः ऐसे समय में, जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, तो दिल्ली के मतदाता खासकर आप, कांग्रेस व भाजपा के दोहरे चाल-चरित्र से सबक लेते हुए केवल अंबेडकरवादी पार्टी बसपा को ही वोट देकर मजबूत बनायें.’’

क्या बोली AAP सरकार?
उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में बी़ आर. अंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने के प्रयास की सोमवार को निंदा की और कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी.  मान ने कहा, 'इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे कड़ी सजा दी जाएगी. किसी को भी पंजाब का भाईचारा और एकता बाधित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन को इस घटना की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें हथौड़ा लिए व्यक्ति एक लंबी स्टील की सीढ़ी का उपयोग कर प्रतिमा पर चढ़ते दिख रहा है.

कांग्रेस और बीजेपी ने साधा निशाना
इसके अलावा विपक्ष के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कुछ नेताओं ने कहा कि इसके पीछे कोई 'गहरी' साजिश हो सकती है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए. कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख एवं पार्टी सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि इसके पीछे कोई 'गहरी' साजिश हो सकती है. वडिंग ने मांग की, 'इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए. शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी घटना की कड़ी निंदा की और घटना की 'साजिश' का पता लगाने के लिए गहन जांच की मांग की. 

बादल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'गणतंत्र दिवस पर श्री अमृतसर साहिब में ‘हैरिटेज स्ट्रीट’ पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा की बेअदबी के प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं. इस जघन्य कृत्य ने लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. मैं अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और इस शर्मनाक घटना की साजिश का पता लगाने के लिए गहन जांच की मांग करता हूं. आइए, हमारे समाज में विभाजन पैदा करने के ऐसे घृणित प्रयासों के खिलाफ एकजुट हों.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget