एक्सप्लोरर

One Nation One Election पर केंद्र को समर्थन के लिये मायावती ने रखी ये शर्त, जानें- क्या कहा?

One Nation One Election पर बसपा चीफ मायावती ने केंद्र को समर्थन दिया है लेकिन एक शर्त भी रखी है. यहां पढ़ें पूरी खबर-

Mayawati On One Nation One Election: एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार को समर्थन का ऐलान किया है. हालांकि उन्होंने शर्त भी रखी है. केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को एक राष्ट्र एक चुनाव पर बनी कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकृति दी. माना जा रहा है कि आगामी शीतकालीन सत्र में सरकार वन नेशन वन इलेक्शन संबंधी विधेयक संसद में पेश करेगी.

इस संदर्भ में बसपा चीफ ने लिखा कि- एक देश, एक चुनाव’ की व्यवस्था के तहत् देश में लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय का चुनाव एक साथ कराने वाले प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा आज दी गयी मंजूरी पर हमारी पार्टी का स्टैण्ड सकारात्मक है, लेकिन इसका उद्देश्य देश व जनहित में होना ज़रूरी है.

इस मामले पर समाजवादी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि केंद्र की भाजपा सरकार ये जानती है कि जहां जहां भाजपा की सरकार है  वहां जब भी चुनाव होंगे भाजपा साफ हो जाएगी. इसलिए भाजपा चुनाव से भागना चाहती है. ये वही भाजपा है जो नोटबंदी के बड़े बड़े फायदे गिना रही थी. वन नेशन वन इलेक्शन का जब ड्राफ्ट आएगा तो उस समय समाजवादी पार्टी अपना स्टैंड क्लियर करेगी.

कांग्रेस और बीजेपी ने क्या कहा?
उधर, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद ने कहा कि मोदी सरकार का एक और शिगूफा एक और ड्रामा है. ये सरकार चारों तरफ से गिर गई है . उन्होंने कहा कि चले तो थे 400 का आंकड़ा बनाकर पर सिमट गए 240 में. कांग्रेस नेता ने पूछा कि साधारण बहुमत तो इकट्ठा करना मुश्किल है. ये मोदी सरकार तो दो तिहाई बहुमत कहां से लाएगी ?  अपनी असफलताओं से ध्यान हटाने के लिए इस चुनाव में किसी तरीके से मुद्दे बदलने के लिए यह चर्चा में लाया गया विषय है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि विस्तार में इस पर तभी बोला जा सकता है जब यह किसी विधेयक के रूप में या ड्राफ्ट के रूप में सार्वजनिक लोकसभा या राज्यसभा में आएगा.

इसी मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि- #एक_देश_एक_चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक फ़ैसले का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूँ. देश हित में प्रधानमंत्री मोदी का कड़ा और बड़ा निर्णय है. एक भारत श्रेष्ठ भारत.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: शाम 4:57 बजे त्रिपुष्कर योग और भद्रा साथ, जानें शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: राहुकाल 9:18-10:41, त्रिपुष्कर योग और भद्रा शाम 4:57 से
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget