एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सपा की राह में रोड़ा बने रहे मायावती के फैसले, बढ़ा रही मुश्किलें

UP Lok Sabha Election 2024: बसपा का उम्मीदवार बदले जाने पर जिले में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है. लवकुश पटेल सपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी के पुराने करीबी और दूर के रिश्तेदार रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी ने बस्ती लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को लेकर बड़ा हेरफेर कर दिया है. नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को यहां से पार्टी से पूर्व में घोषित उम्मीदवार दयाशंकर मिश्र की जगह लवकुश पटेल ने बसपा के सिंबल पर नामांकन किया.

बसपा के जिला अध्यक्ष जयहिंद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर लवकुश पटेल की पार्टी में ज्वाॅइनिंग कराकर उन्हे बस्ती लोकसभा सीट से बसपा का उम्मीदवार घोषित करते हुए सिंबल दिया गया है. आज उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन किया.

मुश्किल हुई राह
बसपा द्वारा यहां से अपना उम्मीदवार बदले जाने से अब सपा की राह बहुत मुश्किल हो गई है. गौरतलब है लवकुश पटेल बस्ती लोकसभा क्षेत्र के सपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री रहे रामप्रसाद चौधरी के पुराने करीबी और दूर के रिश्तेदार रहे दिवंगत पूर्व विधायक नंदू चौधरी के बेटे हैं. पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए लवकुश पटेल ने कहा कि मैं बसपा की विचारधारा से प्रभावित हूं. मैं किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जीत के लिए चुनाव लड़ रहा हूं.

ऐन वक्त पर बसपा का उम्मीदवार बदले जाने पर जिले में तरह-तरह की चर्चा होने लगी है. कुछ लोगों को कहना है कि यह पैसे का खेल है, तो कुछ का कहना है कि यह बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा भाजपा को लाभ पहुंचाने की कवायद है. हालांकि पार्टी ने अभी लिखित तौर पर उम्मीदवार बदलने की पुष्टि नहीं की है.

गौरतलब है कि लवकुश पटेल पेशे से एक सफल बिजनेशमैन हैं. उनका ट्रांसपोर्ट और रियल स्टेट का बड़ा करोबार है. इसके पहले वह कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहे. पहली बार वह राजनीति में प्रवेश करते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बसपा उम्मीदवार बदले जाने से भाजपा के खेमे में खुशी की लहर व्याप्त है. इस घटनाक्रम से जिले में राजनैतिक हलचल तेज हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
Firozabad News: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
फिरोजाबाद: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget