एक्सप्लोरर

शामली: जमीन विवाद में कहासुनी हुई....बात बढ़ी और चचेरे भाई को उतार दिया मौत के घाट

शामली में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी इस दकर बढ़ी कि दो चचेरे भाइयों की बीच जमकर हाथापाई हुई। यही नहीं हालात यहां तक पहुंचे की भाई ने भाई की जान ले ली

शामली, एबीपी गंगा। शामली में भाई द्वारा चचेरे भाई की हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद के चलते भाई ने अपने चचेरे भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और हत्या की इस पूरी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर का है। जहां पर बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो चचेरे भाइयों में आपस में कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों में विवाद हो गया और भाई ने अपने चचेरे भाई को मारपीट कर बुरी तरीके से घायल कर दिया और हत्यारा भाई पूरी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घायल के परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन बीच में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

हत्या की इस वारदात के बारे में सीओ शामली जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना आदर्शमण्डी क्षेत्र के गांव जलालपुर में आज सुबह एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव में कल शाम दो चचेरे भाइयो में जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था और उसी झगड़े के बाद नरेश नाम का व्यक्ति को उसके परिजन अस्पताल ले गए थे जहाँ डॉक्टर के द्वारा उसके हार्ट का इलाज किया गया, उसका ईसीजी किया गया उसके बाद उसको मेरठ रेफर किया गया था। सुबह उनके द्वारा सूचना दी गयी कि उसी झगड़े के दौरान उसकी मौत हो गयी है। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उन्होंने कहा कि घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है और इसमें आगे की जो वैधानिक कानूनी कार्यवाही है वो की जा रही है। नरेश की बॉडी को देखने से उसकी बॉडी पर जाहिर कोई चोट के निशान नहीं है, पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा। अभी तक जानकारी में ये आया है मृतक नरेश हार्ट का मरीज था और उसका इलाज भी चल रहा था। अभी इसमे कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से 10 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
अलीगढ़ में रामनवमी शोभायात्रा मार्ग विवाद गहराया, प्रशासन-आयोजकों की तनातनी में यात्रा रद्द
Bareilly News: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
बरेली: खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, 30 घंटे बाद मिला शव, निगम पर उठ रहे सवाल
Jewar Airport: 28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान
28 मार्च को पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, SPG ने संभाली सुरक्षा की कमान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Live: ईरान ने यूरोप को दिखाया आईना, कहा- ग्रीनलैंड पर अमेरिका दिखाता है दबंगई, लेकिन वो होर्मुज...
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
HMPV Symptoms: नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
नाक बंद और गले में खराश? इसे मामूली सर्दी समझने की गलती न करें, जानिए क्या है HMPV
UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल
Embed widget