एक्सप्लोरर

UP Crime: शादी में नहीं मिली गर्म रोटियां, दूल्हे के चाचा ने रसोइये पर फेंका खौलता तेल

Budaun Crime News: बदायूं जिले से सामने आई इस घटना में शादी समारोह में दूल्हे के चाचा ने गर्म रोटी मांगी थी. रसोइये ने उन्हें बताया कि तंदूर बुझाया जा चुका है और गर्म रोटी नहीं मिल पाएगी.

UP Crime News: शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में अलग-अलग तरह के मामले भी देखने को मिल रहे हैं. कहीं शादी में रसगुल्ले पर लाठी डंडे चल रहे हैं तो कहीं डीजे पर गाने बजाने को लेकर गोलियां चल रही हैं. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में ताजी बनी गर्म रोटियां नहीं मिलने से नाराज कुछ मेहमानों ने कथित तौर पर रसोइये पर खौलता तेल डालकर उसे जला दिया. 

पुलिस ने बताया कि रसोइये को गंभीर रूप से जलने के कारण अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. ये घटना 29 नवंबर की है. बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में पन्नालाल की बेटी की शादी में दूल्हे के चाचा इंद्रपाल पाली कुछ अन्य लोगों के साथ खाना खाने बैठे थे. इस दौरान उन्होंने गर्म ताजा रोटी मांगी. फिर कुछ मेहमान रोटी लेने के लिए किचन में गए. 

रसोइये पर खौलता तेल डाला

रसोइये ने मेहमानों को बताया कि तंदूर बुझाया जा चुका है ऐसे में गर्म रोटी नहीं मिल पाएगी. अगर तंदूर दोबारा जलाया तो उसमें काफी वक्त लगेगा. इस बात से इंद्रपाल और उसके तीन साथी नाराज हो गए. उन्होंने गुस्से में आकर किचन में जाकर रसोइये पर खौलता तेल डाल दिया और वहां से फरार हो गए. इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई. रसोइये की पहचान राजेश के रूप में हुई है. 

पीड़ित की हालत गंभीर

घायल राजेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और रिपोर्टों से पता चलता है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Lucknow News: गे-डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद युवक को बुलाया होटल, फिर चार लोगों ने मिलकर छीना फोन और कैश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
राहुल गांधी पर भड़के पंकज चौधरी, 'अपने शासनकाल का हिसाब दें'
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget