एक्सप्लोरर

UP Politics: ब्रजेश पाठक बोले- 'मैं राजनीति छोड़ने को तैयार हूं', जातीय जनगणना के मुद्दे पर किया बड़ा दावा

Caste Census: ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कहने को कुछ नहीं है. उनके शासनकाल को लोग याद कर सिहर उठते हैं. यूपी की जनता मोदी-योगी के साथ है.

Brajesh Pathak on Caste Census: जातीय जनगणना के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लगातार जारी विरोध प्रदर्शन को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश का नैरेटिव बदल चुका है. आज उत्तर प्रदेश की पहचान एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर वाले स्टेट के रूप में हो रही है. हम सभी जिलों में Round-The-Clock बिजली सुविधाएं दे रहे हैं. स्वास्थ्य सेवाएं हमारी उच्च कोटि की हो गई हैं. वहीं स्कूल बेहतर हुए हैं. हम आर्थिक मोर्चे पर नंबर एक पर आने वाले हैं. 

ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्षी दलों के पास कहने को कुछ नहीं है. उनके शासनकाल को लोग याद कर सिहर उठते हैं. गुंडई, अराजकता, दंगे चरम पर, पूरी तरह से सरकारी संसाधनों की लूट होती थी. यूपी की जनता मोदी-योगी के साथ है. उत्तर प्रदेश में विकास के जो पैमाने इनकी सरकार में थे और जो हमारी सरकार में हैं, जो महिलाओं, बच्चों का सम्मान भाजपा की सरकार में है, तुलनात्मक अध्ययन प्रदेश की जनता और समाजवादी पार्टी के लोगों को करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस समय केवल विमर्श बदलने के लिए इस तरह की बातें उठा रहे हैं. इनको वास्तव में उत्तर प्रदेश की आम जनता से कोई लेना-देना नहीं. इनका मतलब सत्ता से है, सरकारी संसाधनों की लूट से है और कैसे अपना पेट भरे इससे है.

मैं राजनीति छोड़ने को तैयार हूं- ब्रजेश पाठक
डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का जो डीएनए है वह हमेशा भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, अराजकता का रहा है. आप जिले-जिले की लिस्ट निकाल लीजिए सपा के शासनकाल में दलाल बैठे थे. उनके सांसद विधायक सरकारी संसाधनों की लूट का बयाना लेते थे. आज हमारी सरकारों में एक व्यक्ति ऐसा मिल जाए जो गारंटी देता हो कि हम काम करवा देंगे तो मैं राजनीति छोड़ने को तैयार हूं. हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है.

Watch: देखते रहे सीएम योगी, विधानसभा में भिड़े अखिलेश यादव और मंत्री सुरेश खन्ना, हुई तीखी नोकझोंक

पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात उठाने का हक है, लेकिन जनता निर्णय करती है. 4 चुनाव में सारे गठबंधन के इनकी जो प्रयोगशाला वह सब फ्लॉप हो चुकी है. और जो लोग उनकी गलत बयानी के आधार पर ठगे गए वह आज हमारे साथ हैं, जनता भाजपा के साथ है. मैं सबसे कहना चाहता हूं कि तुलनात्मक अध्ययन कर जनता के सामने विवरण रखें. आम आदमी, गरीब आदमी के जीवन में बदलाव लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है. प्रति व्यक्ति आय उत्तर प्रदेश की बड़ी है, क्रय शक्ति बढ़ी है. जहां कानून टूटेगा कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
'अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे', सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget