एक्सप्लोरर

UP Politics: बृजभूषण शरण सिंह के सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए असहज, जानिए क्या दिया जवाब

UP Nagar Nikay Chunav: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. बीजेपी का गुणगान कर रहे ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन पर कन्नी काट ली.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) चुनावी जनसभा को संबोधित करने सोनभद्र के राबर्ट्सगंज पहुंचे. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा का नारा है खाली प्लॉट हमारा है. सपा की सरकार में गुंडों का बोलबाला था, गाड़ियों मे गुंडे माफिया चलते थे. बीजेपी शासन में अब गुंडे कांप रहे हैं. उपमुख्यमंत्री ने नगरपालिका सोनभद्र अध्यक्ष पद प्रत्याशी रूबी के समर्थन में चुनावी सभा की. उन्होंने कहा कि सोनभद्र ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में पहले गुंडई के अलावा कुछ नहीं था.

'समाजवादी पार्टी लखनऊ से कर रही जुमलेबाजी'

ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी की सरकार के आने से गुंडा और गुंडाराज दोनों खत्म हो गए हैं. समाजवादी पार्टी लखनऊ में बैठकर जुमलेबाजी कर रही है. जनता सब देख रही है. बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट मांग रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस बार पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही है. ब्रजेश पाठक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. उन्होंने कहा कि गरीबों की भलाई के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री आवास योजना की चर्चा प्रमुख रूप से की जाती है. उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य से सोनभद्र की नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए बजट स्वीकृत कराऊंगा.

पहलवानों के प्रदर्शन पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि नगरपालिका सोनभद्र अध्यक्ष पद प्रत्याशी रूबी प्रसाद समेत सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि रॉबर्ट्सगंज में आचार संहिता समाप्त होने के बाद घरौनी योजना का लाभ दिया जाएगा. स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के साथ डॉक्टरों की अस्पतालों में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. बीजेपी का गुणगान कर रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल से असहज हो गए. ब्रजेश पाठक से पूछा गया कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. डिप्टी सीएम सिर हिलाते हुए बिना उत्तर दिए वापस चले गए. 

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य की बजरंग दल मामले पर पहली प्रतिक्रिया, पीएफआई से तुलना करते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget