एक्सप्लोरर

UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य की बजरंग दल मामले पर पहली प्रतिक्रिया, पीएफआई से तुलना करते हुए कही ये बात

Suar Bypoll 2023: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, अतीक-अशरफ की हत्या के लिए अपराधियों का सहारा लिया गया. सरकारी लोगों ने सरकार की छत्र छाया में कानून की धज्जियां उड़ाई हैं.

Swami Prasad Maurya News: यूपी के रामपुर (Rampur) की स्वार विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के संग्राम में पूर्व मंत्री व सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) भी कूद पड़े हैं. मौर्य ने सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोलते हुए योगी सरकार को 'आतंकी सरकार' बता दिया और PFI से बजरंग दल की तुलना करते हुए PFI की तर्ज़ पर बजरंग दल (Bajranj Dal) पर भी कार्रवाई की मांग की. मौर्य ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) से लेकर महिला पहलवानों के धरना प्रदर्शन का भी जिक्र किया.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला और कहा कि अतीक-अशरफ की हत्या के लिए अपराधियों का सहारा लिया गया. सरकारी लोगों ने सरकार की छत्र छाया में कानून की धज्जियां उड़ाई हैं. आज कानून नाम की कोई चीज़ नही है. किसी अपराधी को मारने के लिए अन्य अपराधियों का सहारा लेना, यह सरकार की नाकामी है. मौर्य ने कहा कि सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई बता रही हों, लेकिन उन्होंने इस आतंकी सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ने का साहस दिखाया है. 

बजरंग दल पर बैन लगाने पर कही ये बात

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस दौरान बजरंग दल पर भी तीखा हमला किया और कहा कि पीएफआई हो या बजरंग दल यह भाजपा की तरह हिन्दू मुस्लिम को आपस मे लड़ाते हैं. यह हिन्दू मुस्लिम भाई चारे का कत्ल कर रहे हैं. मौर्य ने कहा संघ का भी वही चेहरा है, इन सब पर पीएफआई की तरह कार्रवाई होनी चाहिए. जो भी समाज को तोड़ता है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. सपा नेता ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम को झूठे मुकदमों में फंसाने और उनकी सदस्यता रद्द कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस तानाशाह सरकार को जवाब दें और सपा को वोट करें.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर भी बीजेपी सरकार को घेरा और उनकी मांग पूरी न होने पर निशाना साधा. 

ये भी पढ़ें- Azam Khan News: आजम खान का दावा- '150 करोड़ के हिंदुस्तान में अब्दुल्ला को कोई नहीं हरा सकता, अल्लाह के हैं पसंदीदा'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget