एक्सप्लोरर

मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के गेट पर बाउंसर की गोली मारकर हत्या, सिक्योरिट सुपरवाइजर घायल

कार सवार भड़क गए और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। शोर सुनकर बाउंसर मनोज नागर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर कृष्णवीर गेट की ओर दौड़े। अपने को घिरता देख कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।

मेरठ, एबीपी गंगा। सुभारती विश्वविद्यालय में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के प्रयास में लगे कार सवार लोगों ने गेट पर रोकने के विरोध में बाउंसर पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। कई गोली लगने के कारण बाउंसर की मौत हो गई जबकि, सिक्योरिट सुपरवाइजर घायल है। हमला करने वालों में दो की शिनाख्त हो गई है।

फरार हुए हमलावर

दिल्ली-देहरादून हाई-वे पर कल रात सुभारती विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात से प्रवेश कर रहे कार सवार युवकों को रोकना सुरक्षाकर्मियों को भारी पड़ गया। टोकने पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें बाउंसर की मौत हो गई, जबकि सिक्योरिटी सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सुभारती मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। उसके हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद हमलावर भाग गए। विश्वविद्यालय पहुंचे बाउंसर के गांववालों ने जमकर हंगामा किया।

मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के गेट पर बाउंसर की गोली मारकर हत्या, सिक्योरिट सुपरवाइजर घायल

भड़क गए कार सवार

पुलिस के अनुसार रविवार की रात करीब 10 बजे एक कार में सवार पांच युवक सुभारती विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंचे। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने उन्हें रोक लिया। इस पर कार सवार भड़क गए और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी। शोर सुनकर बाउंसर मनोज नागर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर कृष्णवीर गेट की ओर दौड़े। अपने को घिरता देख कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी।

फायरिंग के बाद मच गई भगदड़

गोली परतापुर के बहादरपुर गांव निवासी 29 वर्षीय मनोज नागर पुत्र बिजेंद्र और सिक्योरिटी सुपरवाइजर रोहटा के डालमपुर निवासी कृष्णवीर पुत्र जवाहर को लगी। फायरिंग की आवाज से भगदड़ मच गई। अन्य साथियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक मनोज दम तोड़ चुका था। हमलावरों में एक सूरज व दूसरा मोहित है। सूरज विश्वविद्यालय में ही फाइन आर्टस का छात्र है, जबकि मोहित की पत्नी फाइन आर्टस में ही फैकल्टी बताई गई है।

मेरठ में सुभारती विश्वविद्यालय के गेट पर बाउंसर की गोली मारकर हत्या, सिक्योरिट सुपरवाइजर घायल

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

पूरे मामले पर एसएइपी नितिन तिवारी का कहना है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर कार सवार युवकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट हुई। कार सवार युवकों ने गोली चलाई जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दो हमलावरों की पहचान हुई है। उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। बाकी साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
Raebarelie News: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
रायबरेली: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget