एक्सप्लोरर

इस आखिरी गाने को रिकॉर्ड करने के बाद मोहम्मद रफी ने कहा था दुनिया को अलविदा

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी को आज भी उनकी मधुर आवाज के लिए याद किया जाता है, उनके गाए हुए गाने आज भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी को आज भी उनकी मधुर आवाज के लिए याद किया जाता है, उनके गाए हुए गाने आज भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं, उनके जैसा गायक ना तो पहले कभी इंडस्ट्री में रहा और ना ही कभी आएगा। मोहम्मद रफी जितने अच्छे सिंगर थे उतने ही वो बेहतरीन इंसान भी थे। इस दुनिया को अलविदा कहने से एक दिन पहले उन्होंने अपना आखिरी गाना रिकॉर्ड किया था। दरअसल, साल 1980 में रफी साहब फिल्म प्रड्यूसर जे ओमप्रकाश की आने वाली फिल्म के लिए गाने गा रहे थे। 30 जुलाई 1980 को रफी साहब ने उस फिल्म के लिए एक गाना गाया और आधा ही छोड़कर जाने लगे, लेकिन अचानक उन्हें क्या हुआ कि अपनी गाड़ी से उतरकर वो फिर जे ओमप्रकाश के पास पहुंचे और बोले कि 'आज का काम कल पर क्यों छोड़ना और गाना पूरा किया, उस गाने के बोल थे, 'जिस रात के ख्वाब आए, वो रात आई'।

rafi

गाना रिकॉर्ड करके रफी साहब देर रात अपने घर पहुंचे और वो रात मोहम्मद रफी की आखिरी रात रही। किसी को क्या मालूम था कि उस दिन के बाद कोई भी उन्हें फिर कभी देख ही नहीं पाएगा। उस रात मोहम्मद रफी को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड को संगीत प्रेमियों में दुख का सैलाब सा उमड़ गया था। हिंदी सिनेमा में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था, वो 6 बहन-भाईयों में सबसे छोटे थे।खबरों की माने तो उनके परिवार का गायिकी से कोई रिश्ता नहीं था, उन्होंने एक फकीर से गाने की ट्रेनिंग ली थी। जब वो बॉलीवुड में आए तो उन्हें म्यूजिक कंपोजर नौशाद ने काफी सपोर्ट किया।

rafi

रफी साहब से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर था कि, एक बार वो अपने करियर की शुरूआत में गाने गाने के लिए स्टूडियो पहुंचे, जिसके बाद वो स्टूडियो के बाहर ही खड़े हो गए थे, तब नौशाद ने उनसे पूछा कि 'घर क्यों नहीं जाते, स्टूडियो बंद हो गया, कल आना', उनकी बात सुनकर रफी ने कहा, 'जाउंगा तो कल वापस आने के लिए पैसे लगेंगे, इसीलिए नहीं जा रहा', तो नौशाद ने कहा 'तो बोलकर किराया मांग लेते', जिसपर रफी साहब ने जवाब दिया कि- 'अभी तो काम भी नहीं किया तो काम का मेहनताना कैसे मांग लूं'। रफी की ये बात सुनकर नौशाद भावुक हो गए, जिसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई, आखिरी दम तक दोनों का साथ बना रहा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
अलीगढ़ में किन्नर गुरु के घर हुई चोरी का खुलासा, सोना-चांदी भी बरामद
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
पप्पू यादव के हमलावर को मिला ग्रामीणों का समर्थन, बोले- 'हैप्पी हमारा भाई'
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
पहाड़ों के बीच गूंजा 'सुभान अल्लाह', अरुणाचल की बच्चियों का वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget