सुष्मिता सेन एक नए टीवी शो के साथ पर्दे पर करेंगी वापसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बहुत जल्द टीवी पर वापसी करने जा रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन काफी लंबे समय से फिल्मों में दिखाई नहीं दी हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लेकिन फैंस उन्हें पर्दें पर देखने का काफी इंतजार कर रहे हैं। वहीं खबरों की माने तो बहुत जल्द सुष्मिता सेन पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयारी कर रही हैं। पूर्व मिस यूनिवर्स को फिल्मों में काम किए काफी लंबा वक्त हो गया है और अब वह जल्द ही नए शो 'आर्या' में नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, ये शो अगले महीने यानि 29 मार्च को टीवी पर लॉन्च किया जाएगा।
राम माधवनी द्वारा निर्देशित इस शो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर के महीने से इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है। इसकी कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें सुष्मिता मुख्य किरदार में हैं। बीते दिसंबर को सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, "पर्दे पर मेरी वापसी के लिए उन्होंने दस साल तक मेरा इंतजार किया, इस दौरान उन्होंने बेहद ही प्यार से मुझे प्रोत्साहन दिया..नि:स्वार्थ भाव से! बस आप ही के लिए मैं लौट रही हूं।"
बॉलीवुड में सुष्मिता आखिरी बार अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आई थीं जिसमें अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और कंगना रनौत जैसे सितारें थे। साल 2015 में सुष्मिता, बंगाली फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म 'निर्बाक' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ेंः
ये हैं बॉलीवुड के 5 फेमस लव ट्रायंगल जिनकी वजह से खराब हुए बहुत से रिश्तेटॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























