एक्सप्लोरर

क्यों लगाने पड़े थे कादर खान के बेटे को Govinda पर इस तरह के आरोप

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और लाजवाब एक्टर कादर खान आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और लाजवाब एक्टर कादर खान आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। कादर खान एक बेहतरीन एक्टर तो थे ही साथ ही वो एक शानदार लेखक भी रहे, वो अपनी फिल्मों में खुद के ज्यादातर डायलॉग अपने आप लिखते थे। वहीं ये तो हम जानते ही हैं कि कारद खान ने अपने करियर में सबसे ज्यादा हिट फिल्म सुपरस्टार गोविंदा के साथ ही दी हैं। दोनों की जोड़ी वाकई में गजब थी जिसने कई फिल्मों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, इन फिल्मों को देखकर दर्शक आज भी इस जोड़ी को देखकर एंटरटेन होते हैं। कादर खान (Kader Khan) के बेटे सरफराज खान ने भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई, उन्होंने 'तेरे नाम', 'वांटेड' और हाल ही में 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पिता की तरह कामयाबी नहीं मिल सकी। शायद इसी वजह से सरफराज ने अपने पिता के देहांत के बाद फिल्म इंडस्ट्री के बहुत लोगों के बारे में खुलकर अपनी राय रखी, जिसमे सबसे ज्यादा गोविंदा से नाराज़गी जताई।

क्यों लगाने पड़े थे कादर खान के बेटे को Govinda पर इस तरह के आरोप

सरफराज ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता के निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से सितारों ने उन्हें एक फोन तक करने की जहमत नहीं उठाई. सरफराज को लगता है कि, जब तक उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे थे तब तक तो स्टार्स उनके घर आते-जाते रहते थे, लेकिन जब से कादर खान ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था तो फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उनसे दूर होते चले गए। इतना ही नहीं अपने अंतिम समय में कादर खान ने अमिताभ बच्चन को बहुत याद किया था। कहा जाता है कि अमिताभ और कादर के बीच काफी लगाव हुआ करता था और अमिताभ भी कादर को अक्सर फोन करके उनका हाल चाल पूछा करते थे। हालांकि कादर खान के देहांत पर गोविंदा ने कहा था कि वो मेरे पिता की तरह थे। गोविंदा के इस बयान पर सरफराज ने कहा कि अगर गोविंदा मेरे पिता से इतना ही प्यार करते थे तो कभी उनका हाल-चाल जानने की कोशिश क्यों नहीं की और ना ही उनके देहांत के बाद एक तक फोन तक किया।

क्यों लगाने पड़े थे कादर खान के बेटे को Govinda पर इस तरह के आरोप

सरफराज के इस बयान पर आखिरकार गोविंदा को अपनी चुप्पी तोड़नी ही पड़ी जिसके बाद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि- "सरफराज अभी बच्चे हैं, इसलिए मैं सरफराज की बात पर कोई जवाब नहीं देना चाहता"। इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने कादर खान की खूब तारीफ की। आपको बता दें कि कादर खान ने 31 दिसंबर 2018 को इस दुनिया में अपनी आखिरी सांसे ली।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget