एक्सप्लोरर

फर्जी तरीके से ई-टिकट बनाकर वसूलते थे मुंह मांगी कीमत, तीन गिरफ्तार

फर्जी तरीके से ई-टिकट बनने के मामले का खुलासा हुआ है। शातिर दलाल मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर यूजर आइडी बना लेते हैं। फिर उसी से ई-टिकट हासिल कर मुंह मांगे दाम पर बेचते हैं।

गोंडा, एबीपी गंगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) की वेबसाइट से फर्जी तरीके से ई-टिकट बनाए जा रहे हैं। दलाल टिकट निकालकर जरूरतमंदों को महंगे रेट में बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। रेलवे की अपराध सूचना शाखा (सीआइबी) की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ है। मामले में ट्रैवल एजेंट समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से ई-टिकट व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं।

फर्जी तरीके से ई-टिकट बनाकर वसूलते थे मुंह मांगी कीमत, तीन गिरफ्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट आरक्षण केंद्रों पर पहले खुलती हैं लेकिन, यहां दलाल केंद्र से अधिक तेज गति से टिकट बना लेते हैं। दलाल फर्जी तरीके से यूजर आइडी पासवर्ड बनाकर ई-टिकट निकाल ले रहे हैं। इससे रेलवे को किसी तरह का मुनाफा नहीं है। अलबत्ता खिड़की से तत्काल टिकट लेने की आस में लाइन में लगे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। इसको लेकर रेलवे सुरक्षा बल व अपराध आसूचना शाखा ने जगह-जगह छापेमारी शुरू की है।

छापेमारी के दौरान पकड़ी बाजार में एक कंप्यूटर की दुकान से 26 ई-टिकट बरामद किए गए, जिसे जब्त कर लिया गया। सीआइबी के निरीक्षक जयंत कुमार ने बाबागंज चौराहा से 13 अनधिकृत टिकट के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके पास 28 हजार रुपये मिले हैं। आरपीएफ मनकापुर ने थाना वजीरगंज के टिकरी रघुराज नगर स्थित एक ट्रैवल एजेंसी पर छापेमारी की। यहां से एक लैपटॉप, रजिस्टर, 800 रुपये, नौ पर्सनल यूजर आइडी बरामद की गईं। यहां से 49 ई-टिकट मिले, जिसकी कीमत 101350 रुपये है।

फर्जी तरीके से ई-टिकट बनाकर वसूलते थे मुंह मांगी कीमत, तीन गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक राणा प्रताप सिंह ने बताया कि शातिर दलाल मोबाइल नंबरों का प्रयोग कर यूजर आइडी बना लेते हैं। फिर उसी से ई-टिकट हासिल कर मुंह मांगे दाम पर बेचते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget