एक्सप्लोरर

'हरियाणा में सुताई हो रही', राकेश टिकैत बोले- BJP के पीछे डंडे लेकर भाग रही जनता

UP News: मेरठ में मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल समिति के चुनाव में धांधली के आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन ने परतापुर थाना घेर रखा है. इसी को बड़ा आंदोलन बनाने के राकेश टिकैत भी वहां पहुंचे.

Rakesh Tikait on Haryana Elections 2024: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भारत के हालातों को बांग्लादेश बताने के बयान से उठा तूफान अभी थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक और बयान देकर विवाद खड़ा कर डाला है. राकेश टिकैत ने देश के हालातों की तुलना कोरिया से कर डाली है और देश को तानाशाहों की राजधानी बता डाला है. वो बीजेपी पर भी जमकर बरसे और बीजेपी के नेताओं पर भी. बांग्लादेश का भी जिक्र किया और यूपी विधानसभा चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाकर नई बहस छेड़ डाली है. मेरठ पहुंचे टिकैत ने थाने में अनिश्चितकालीन धरने का भी ऐलान कर दिया और पुलिस प्रशासन को बड़ी चेतावनी दे डाली.

मेरठ में मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल समिति के चुनाव में धांधली के आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन ने परतापुर थाना घेर रखा है. इसी को बड़ा आंदोलन बनाने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी यहां पहुंचे थे. कहने लगे सत्तारूढ पार्टी अपने लोगों को जिताने का सरल रास्ता अख्तियार कर रही है दूसरे कैंडिडेट के पर्चे कैंसिल कर दो चुनाव की जरूरत ही नहीं है. यही तो लोकतंत्र है कोरिया और तानाशाहों की राजधानी, चुनाव कोरिया में भी होता है लेकिन सामने पर्चे भरने वाला कोई नहीं होता. सिंगल पर्चा भरा जाता है और वही जीत जाता है, देश में भी यही हो रहा है, देश में चुनाव हैं ही नहीं.

हरियाणा में बीजेपी वालों के पीछे डंडे लेकर भाग रही है जनता-राकेश टिकैत

इस वक्त हरियाणा विधानसभा चुनाव सुर्खियों में है, हरियाणा में चुनाव के क्या नतीजे होंगे. जब इस बाबत राकेश टिकैत से सवाल किया गया तो कहने लगे हरियाणा में सुताई हो रही है और बीजेपी वालों के पीछे डंडे और काले झंडे लेकर पीछे पड़े हैं लोग और बीजेपी के नेता आगे-आगे हैं. उन्होंने सही काम कर रखा है इनका, एक बार फिर कोरिया और बांग्लादेश का जिक्र कर दिया और बोले कि बांग्लादेश में बुआ हैं उनकी पता नहीं कहां चली गई. 

सरकार के खिलाफ बोलना देश के खिलाफ बोलने जैसा- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव का जिक्र कर बड़ा आरोप लगा डाला. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 115 सीट ऑरिजनल जीते और 140 फर्जी तरीके से, क्योंकि कहेगा कौन? सरकार के खिलाफ बोलना देश के खिलाफ बोलने जैसा है. देश के खिलाफ बगावत बता दी जाती है, क्योंकि यही लोकतंत्र है किसी के खिलाफ क्या आवाज भी नहीं उठा सकते हैं. जनता सब जानती है और जनता सब देख रही है.

बीजेपी के लोग एफीडेविट दे दें वेजिटेरियन का- राकेश टिकैत

तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद विवाद पर जब राकेश टिकैत से सवाल किया गया तो कहने लगे विकास के मुद्दे पर इन्हें वोट नहीं मिला खूब ढिंढोरा पीटा. अभी हिंदू मुस्लिम भी आएगा और प्रसाद भी. बीजेपी के लोग एफिडेविट दे दें कि वो वेजीटेरियन हैं या फिर नॉन वेजिटेरियन हैं, लेकिन कोई नहीं एफिडेविट दे रहा है. जब उनसे सीएम योगी के नेमप्लेट आदेश पर सवाल किया गया उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरह करना होगा, जो वेजीटेरियन हैं वो हरी पट्टी लगा लें, जो नॉन वेजिटेरियन हैं वो लाल पट्टी लगा लें और जहां दोनों खाने को मिलते हैं वहां लाल और हरी दोनों पट्टी लगा दें, नाम भी लिखना है तो लिख दो.

चुनाव कैंसिल न हुआ तो 5000 ट्रैक्टर आ जाएंगे 

भारतीय किसान यूनियन का आरोप है कि मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल समिति के चुनाव में धांधली की जा रही है. 100 से ज्यादा डेलिगेट्स के नामांकन पत्र सत्ता के नेताओं के दबाव में कैंसिल कर दिए गए और इसी को लेकर भाकियू ने परतापुर थाना घेर लिया. भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सख्त चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रशासन सुन ले, चुनाव कैंसिल न हुआ तो फिर 5000 ट्रैक्टर मेरठ आ जाएंगे. उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान कर दिया कि कहीं नहीं जाना है थाने में टैंट लगा दो और अनिश्चितकालीन धरना चलेगा यहीं. हम देखते हैं कौन करेगा चुनाव में धांधली, राकेश टिकैत से अधिकारियों ने भी वार्ता की लेकिन वो विफल रही.

'CM योगी की भाषा अब संत की तरह नहीं...', आखिर सपा नेता ने क्यों दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget