एक्सप्लोरर

हिंदुओं को हिंसक बोल निशाने पर आए राहुल गांधी, प्रयागराज में पैतृक आवास के बाहर BJP ने फूंका पुतला

BJP Protest: बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर से इस मामले में दखल दिए जाने और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

Rahul Gandhi Speech in Lok Sabha: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं को हिंसक बताए जाने वाले बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी ने कांग्रेस को इस मुद्दे पर सदन से सड़क तक घेरने का काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन के गेट पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को जलाकर अपना विरोध जताया. 

बीजेपी कार्यकर्ता नेहरू-गांधी के परिवार के पैतृक आवास पर पहुंचे और राहुल गांधी के पुतले का दहन किया. इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के कार्यक्रम की अगुवाई प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने की. इस दौरान मेयर गणेश केसरवानी, पार्टी के काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता भी मौजूद रहे. पार्टी के 

बीजेपी ने राहुल गांधी पुतला फूंका
महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी लगातार बहुसंख्यक हिंदुओं को अपमानित करने का काम कर रहे हैं उन्होंने संसद में जिस तरह से हिंदुओं को हिंसक बताया है, भगवान शिव की तस्वीर को लेकर राजनीति की है वह निंदनीय है और इस मामले में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. 

प्रयागराज के बीजेपी नेताओं ने राष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर से इस मामले में दखल दिए जाने और राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की जाए और उनके खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए. नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अपनी इस मांग को लेकर वह लगातार लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे. राहुल गांधी का यह कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

आपको बता दें कि लोकसभा में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि हिन्दू हिंसा नहीं फैलाता उन्होंने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए जो खुद को हिन्दू कहते हैं वो हिंसा फैलाते हैं. राहुल के इस बयान को बीजेपी ने हिन्दूओं से जोड़ दिया है. हालांकि राहुल ने वहीं सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी या आरएसएस ही हिन्दू नहीं हैं. 

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट सैनिक स्कूल में शुरू हुई पढ़ाई, 75 सीटों पर हुआ दाखिला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
रामभद्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें? ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी केस में सुनवाई आज
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती
'महिला सुरक्षा की आवाज बनें...' शारदीय नवरात्रि पर सीएम योगी की पाती

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget