एक्सप्लोरर

UP Election: बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda बोले- Mukhtar Ansari से इतनी गहरी दोस्ती कि जेल के अंदर भी दे दिया टिकट

UP Election 2022: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मुख्तार अंसारी के बहाने विरोधियों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में वो बाहर था और आज जेल में हैं.

JP Nadda In Lakhimpur: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assebly Election) अब तीसरे चरण की ओर बढ़ रहा है और हर दिन के साथ इन चुनावों में बयानबाजी भी और तेज होती जा रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने एक बार फिर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा और कहा कि सपा की सरकार में मुख्तार अंसारी बाहर था और आज वो जेल के अंदर है. यही नहीं मुख्तार के चुनाव लड़ने को लेकर भी उन्होंने विरोधियों को आड़े हाथों लिया.

मुख्तार अंसारी को लेकर जेपी नड्डा का हमला

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को लखीमपुर खीरी में बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्तार अंसारी को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने मुख्तार के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये दोस्ती इतनी गहरी है कि उन्होंने जेल में उन्हें टिकट दे दिया है. जेपी नड्डा ने कहा कि "सपा की सरकार में मुख्तार अंसारी जेल के बाहर था. आज वो जेल के अंदर है. आज वो जेल के अंदर से चुनाव लड़ रहा है. चुनाव लड़ाने वालों से भी उसकी इतनी गहरी दोस्ती है कि जेल में बंद व्यक्ति को भी उन्होंने टिकट दिया है"

मऊ सदर सीट पर मुख्तार अंसारी का दबदबा

मुख्तार अंसारी मऊ के बाहुबली नेता हैं. वो यहां की सदर सीट से लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं. 1996 में पहली बार वो बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मुख्तार दो बार बीएसपी, एक बार निर्दलीय, एक बार अपनी पार्टी कौमी एकता दल और एक बार अपनी पार्टी के सपा में विलय के बाद जीत हासिल कर चुके हैं. इस क्षेत्र में मुख्तार का इतना असर माना जाता है कि वो हर बार अपने विरोधियों पर भारी पड़ते हैं. इस बार मुख्तार अंसारी समाजवादी पार्टी की सहयोगी ओपी राजभर के दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर सीट पर चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. 

यूपी में आज दूसरे चरण का मतदान

यूपी में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. जिसमें 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है. जबकि तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा. यूपी में सात चरणों में मतदान होने हैं, आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होगा, जिसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे. इस बार सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को सपा गठबंधन से कड़ी टक्कर मिल रही है. 

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के खिलाफ पहली पत्नी विधायक गरिमा सिंह द्वारा दर्ज आपत्ति हुई खारिज, जानें पूरा मामला

UP Election 2022: बलिया में बीजेपी के बागी सुरेंद्र सिंह को मिल गया टिकट, जानें किस पार्टी से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget