एक्सप्लोरर

BJP सांसद वरुण गांधी ने केंद्र की इस योजना पर किए सवाल, जताई चिंता , कहा- ये सिर्फ क्रूरता नहीं...

वरुण गांधी ने कहा, ‘‘हमें इन प्राणियों की पीड़ा को बढ़ाने के बजाय अपनी लुप्तप्राय प्रजातियों और पहले से मौजूद जंतुओं के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

Project Cheetah: दक्षिण अफ्रीका से और अधिक चीते लाने की योजना का केंद्र सरकार के खुलासा करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत को अपनी लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अफ्रीका से चीतों को मंगाना और उनमें से नौ को एक अलग परिवेश में मरने के लिए छोड़ देना सिर्फ क्रूरता नहीं है; यह सरासर लापरवाही, बेरूखी है.’’

‘प्रोजेक्ट चीता’ के प्रमुख एस पी यादव ने एक साक्षात्कार में कहा है कि चीतों के अगले समूह को दक्षिण अफ्रीका से लाकर मध्य प्रदेश के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में बसाया जाएगा. इस अभयारण्य को साल के अंत तक चीतों को बसाने के लिए तैयार करने की संभावना है.

कांग्रेस ने भी किए सवाल
वरूण ने कहा, ‘‘हमें इन प्राणियों की पीड़ा को बढ़ाने के बजाय अपनी लुप्तप्राय प्रजातियों और पहले से मौजूद जंतुओं के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. विदेशी जंतुओं को लाने की यह लापरवाह कवायद तुरंत समाप्त होनी चाहिए और हमें इसके बजाय अपने मूल वन्यजीवों के कल्याण को प्राथमिकता देनी चाहिए.’’

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने और चीतों को लाए जाने की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘नामीबिया से चीतों को लाने की बेहद सफल परियोजना के बाद (9 पहले ही मर चुके हैं) अब दक्षिण अफ्रीका के चीतों को देखो.’’

कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने सरकार से ‘‘चीतों को बख्शने’’ का आग्रह किया, जिसे ‘एक्स’ के कई उपयोगकर्ताओं ने दोहराया. हालांकि, कई लोगों ने इस कदम का समर्थन किया.

‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘मैं इसका पूरी तरह से समर्थन करता हूं. लोगों को भावनाओं में बहना बंद कर देना चाहिए. भारत बहुत मुश्किल काम कर रहा है, यानी चीतों को जंगल में फिर से बसाने का काम. इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास करने चाहिए.’’

देश में चीतों के विलुप्त होने के बाद उन्हें फिर से बसाने की भारत की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट चीता’ को रविवार को एक साल हो जाएंगे. यह पहल पिछले साल 17 सितंबर को शुरू हुई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया से लाए गए चीतों के एक समूह को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान के एक बाड़े में छोड़ा. तब से, इस परियोजना पर दुनिया भर के संरक्षणवादियों और विशेषज्ञों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है.

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो में दो समूहों में 20 चीते लाए गए थे. पहला समूह पिछले साल सितंबर में और दूसरा फरवरी में लाया गया था.

मार्च के बाद से इनमें से छह वयस्क चीतों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है. मई में, मादा नामीबियाई चीता से पैदा हुए चार शावकों में से तीन की अत्यधिक गर्मी के कारण मृत्यु हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
यूपी भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए IMD ने दी चेतावनी
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget