एक्सप्लोरर

BJP सांसद सतीश गौतम बोले- 'AMU में धूमधाम से मनेगी होली, कोई मारपीट करेगा तो उपर पहुंचा देंगे'

AMU Holi Controversy: करणी सेना के सदस्यों ने एएमयू के अधिकारियों पर परिसर में ‘हिंदू विद्यार्थियों को होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार करने का आरोप लगाया था.

Satish Gautam on AMU Holi Controversy: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में होली मनाने को लेकर बवाल मच हुआ है. कुछ छात्रों ने एएमयू में होली मिलन कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नामंजूर कर दिया. इसी बीच अब अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने एएमयू में होली मिलन समारोह को लेकर बयान दिया है. 

अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में धूमधाम से होली मनाई जाएगी. इसके लिए किसी को कोई परमिशन की जरूरत नहीं है. अगर हिंदू छात्रों को होली मनाने से कोई रोकता है या परेशान करता है तो उसके लिए मैं बैठा हूं. मेरे रहते हुए एएमयू में धूमधाम से होली मनाई जाएगी, अगर छात्रों के साथ कोई मारपीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा.

AMU में होली मनाने के विवाद पर अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा होली का विरोध केवल जिन्ना की मानसिकता को दर्शाता है. जिन्ना तो चला गया लेकिन जिन्ना की मानसिकता के लोग अभी भी AMU में मौजूद हैं. इनके दिमाग से अभी जिन्ना की छवि निकली नहीं है, यह लोग अराजकतावादी हैं इनकी क्या मानसिकता है. कोई भी प्रॉब्लम होगी और कोई भी अगर अराजकता फैलाएगा उसको उसी की भाषा में जवाब दिया जायेगा, अगर नहीं समझेगा तो उसको ऊपर पहुंचा दिया जायेगा.

बीजेपी सांसद ने कहा कि यह अब नया यूपी है ऐसे लोगो का इलाज अच्छे से करना जानता है. मैंने कहा है की AMU में हमारे हिन्दू भाई बहनों को AMU में बड़े धूमधाम से होली मनाए देना चाहिए पहले जब AMU में होली मनाई जाती थी तब हिन्दू भाई बहनों को मनाने नहीं दिया जाता था. 

इससे पहले करणी सेना के सदस्यों ने एएमयू के अधिकारियों पर परिसर में ‘हिंदू विद्यार्थियों को होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार करने का आरोप लगाया था. करणी सेना के सदस्यों ने होली मिलन समारोह के लिए एक दिन पहले यानि बुधवार को विश्वविद्यालय से अनुरोध किया था. करणी सेना के सदस्यों ने जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन सौंपा. अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नगर अमित कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में इस मामले में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया.

इस मामले को लेकर एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने कहा “परंपरागत रूप से ईद, होली और दिवाली सहित सभी त्यौहार सभी छात्रावासों में मनाए जाते हैं. किसी विशेष समूह के लिए विशेष समारोह आयोजित करने का कोई उदाहरण नहीं है. इस समय, हमने एक नई मिसाल शुरू करना उचित नहीं समझा, क्योंकि इससे किसी भी बहाने से ऐसी अनुमतियों का दुरुपयोग हो सकता है.”

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

संभल में होली के दिन कितने बजे होगी जुमे की नमाज? शहर में पीएसी की 7 कंपनियां रहेंगी तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
कन्नौज: बारिश से तालाब बना स्कूल, घुटनों तक पानी में फंसे बच्चे
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
सिद्धार्थनगर में बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मदरसा ध्वस्त
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
दरोगा की पिटाई के बाद लखनऊ नगर निगम सख्त, अवैध डेयरियों पर एक्शन
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर
कभी बेचते थे सब्जी अब BJP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें अमर पाल मौर्य का राजनीतिक सफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget