एक्सप्लोरर

'दवा डाली जाती है तो कीड़े बिलबिलाते हैं', BJP सांसद साक्षी महाराज ने CM ममता बनर्जी को भी दी नसीहत

UP News: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने 26/11 हमले के आरोपी को भारत लाए जाने पर कहा कि इसमें कोई दोषी नहीं बचेगा. साक्षी महाराज ने वक्फ बिल के विरोधियों को भी करारा जवाब दिया.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) मैनपुरी दौरे पर पहुंचे. साक्षी महाराज ने मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत जाने के सवाल पर कहा कि, यह पीएम मोदी हैं यहां न्याय सबको और तुष्टीकरण किसी का नहीं और जो भी 26/11 के दोषी हैं, इसमें कोई दोषी बचेगा नहीं.

वक्फ बोर्ड को लेकर हो रहें विरोध प्रदर्शन और दिल्ली में विरोध के पोस्टर के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि, जब दवा डाली जाती है तो कीड़े बिलबिलाते मिलते हैं, इतनी बढ़िया दवा मोदी जी ने डाली है, विपक्ष में जो अब तक देश को लूटते रहे, जो कीड़े लगे थे, वो अब बिलबिलाने लगे हैं.

विरोध करने वालों के गद्दार लिखकर पोस्टर लगे होने के सवाल पर भाजपा सांसद ने कहा, 'कानून अपना काम करेगा, पीएम मोदी के साथ-साथ देश में संविधान सर्वोपरि है, जो कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वक्फ लोकसभा और राज्यसभा में पास हुआ और वहीं लोग जिन्होंने पास किया वही लोग सुप्रीम कोर्ट में गए उन्हें चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए. 

साक्षी महाराज ने ममता बनर्जी पर किया पलटवार
वहीं साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बड़ी नसीहत है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा वक्फ संसोधन बिल पश्चिम बंगाल में लागू न करने के बयान पर साक्षी महाराज ने पलटवार किया है. साक्षी महाराज ने मीडिया के सामने कहा है कि, संविधान में बिल पास हो गया, राज्यसभा व लोकसभा में पास हो गया. राष्ट्रपति के हस्ताक्षर हो गए अब तो कानून बन गया. साक्षी महाराज ने कहा कि एक संवैधानिक पीठ पर बैठी महिला को ये कहने का अधिकार नहीं है, कैसे ये क़ानून नहीं मानेगा कानून तो सबको मानना पड़ेगा.

(मैनपुरी से अर्पित चतुर्वेदी और उन्नाव से आशीष गौर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: नोएडा: महिला मित्र के साथ होटल गए सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, पत्नी से चल रहा था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget