एक्सप्लोरर

'आतंकियों के रहनुमा और माई-बाप सबका खात्मा होगा', पाकिस्तान पर बिफरे BJP सांसद रवि किशन

Pahalgam Terror Attack: बीजेपी सांसद ने रवि किशन ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आधे चेहरे के साथ अपनी आधी तस्वीर बनवाकर जारी करने के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया.

Ravi Kishan on Pahalgam Terror Attack: बीजेपी सांसद रवि किशन ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकियों, उनके रहनुमाओं और उनके माई-बाप का भारतीय सेना और पीएम मोदी खात्मा करेंगे. हम युद्ध की सिचुएशन में खड़े हैं. बच्चों के साथ पहलगाम घूमने गए लोग निर्दोष लोगों को जिस तरह से मारा गया है, इसका बदला पाकिस्तान से लिया जाएगा. 

वहीं बीजेपी सांसद ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आधे चेहरे के साथ अपनी आधी तस्वीर बनवाकर जारी करने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का इससे बड़ा अपमान कोई और नहीं हो सकता है. भाजपा इसके खिलाफ आंदोलन करेगी.

बीजेपी सांसद रवि किशन बुधवार 30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर गोरखपुर के मोहद्दीपुर में एक लग्जरी कार के शोरूम के उद्घाटन में पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है. पोस्टर में आधा चेहरा बाबा साहब और आधा चेहरा अखिलेश ने अपना लगाकर इससे बड़ा उनका अपमान नहीं हो सकता है. बाबा साहेब देवतुल्य हैं. बाबा साहब ने ऐसा कार्य किया है जिसमें पिछड़ा और दलित समाज उन्हें भगवान के रूप में मानता है. 

रवि किशन ने कहा कि 52-53 के चुनाव में जहां कांग्रेस ने उन्हें हराया था. उन्हीं की गोद में अखिलेश यादव बैठे हैं. उसी कांग्रेस के चलते, जिन्होंने बाबा साहब का अपमान किया है. उन्हीं के सांसद नगीना जी ने दलित समाज के लिए उनके पक्ष में जब रिजर्वेशन आया तो बिल फाड़ा गया. उसी कांग्रेस में ढाई घंटे से अधिक राजीव गांधी जी रिजर्वेशन के खिलाफ बोले थे. आज यह समय आ गया है कि अखिलेश जी अपना चेहरा बाबा साहेब के साथ जोड़ रहे हैं. दलित समाज का सबसे बड़ा अपमान हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा इसके खिलाफ आंदोलन करेगी.

पीएम मोदी ने आर्मी को दी है खुली छूट- रवि किशन

सांसद रवि किशन ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सवाल पर कहा कि पहलगाम का बदला लिया जाएगा. कल आपने बैठक देख ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेना के प्रमुखों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है. उन्होंने आर्मी को खुली छूट दी है कि जहां भी टारगेट होगा, आतंकवाद को खत्म करने के लिए अब भारत की सेना कहीं भी कमजोर नहीं पड़ेगी. पाकिस्तानी इतने डरे हैं कि सारे जनरल और उनका परिवार वहां से भाग गया है. वहां के सारे फौजी रिजाइन कर रहे हैं. 

 पीएम मोदी छोड़ते नहीं हैं याद रखिएगा- रवि किशन

वहां के जनरल रिजाइन कर रहे हैं. जितने भी विदेश के दूतावास हैं, वो लोग वहां से छोड़कर वापस लौट गए. पाकिस्तान ये बात याद रख ले कि इस बार उन्होंने हमारे सिविलियन्स को मारा है. वो भी मासूम सिविलयन्स को मारा है. जो अपने बच्चों को लेकर घूमने गए थे. उन्हें भारत कभी माफ नहीं करेगा. ये नया भारत घुसकर मारेगा. आप देखिएगा ये बात एक-एक आतकंवादी और आतंकवाद के जितने रहनुमा हैं, जितने भी उनके माई-बाप हैं, सबका खात्मा होगा. भारत की सेना किसी को नहीं छोड़ेगी. पीएम मोदी छोड़ते नहीं हैं याद रखिएगा. हम लोग वार की सिचुएशन में खड़े हैं,कहीं से भी माफी नहीं है. इन लोगों ने अति कर दिया है. इस बार पीएम मोदी और भारत की सेना जरूर जवाब देगी. 

जैसे माफिया खत्म हो गया है वैसे विरोधी मच्छर भी खत्म होंगे

गोरखपुर अपने आप में व्यापार का बहुत बड़ा बाजार हो चुका है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे माफिया खत्म हो गया है वैसे विरोधी मच्छर भी हैं उनके जाने का समय आ गया है. गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश सरकार को दिल से बधाई देते हैं. सरकार ने माफिया, मच्छर और इंसेफेलाइटिस को हटाकर व्यापार, व्यापारियों को सुरक्षा उनके जीवन को आगे बढ़ाने की व्यवस्थाएं, फाइव स्टार होटल, हवाई जहाज और ट्रेन की कतार और सड़कों की सौगात दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़
मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget