एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने शपथ के बाद कहा- जय हिन्दू राष्ट्र, संसद में मचा हंगामा

भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूपी के बरेली से सांसद छत्रपाल गंगवार ने शपथ के बाद जय हिन्दू राष्ट्र कहा. इसके बाद संसद में हंगामा मच गया.

18वीं लोकसभा के लिए सांसदों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश स्थित बरेली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्रपाल गंगवार ने शपथ के बाद जय हिन्दू राष्ट्र बोल दिया. इसके बाद संसद में हंगामा मच गया. विपक्ष ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर ऐसी बात नहीं कही जा सकती. ये संविधान विरोधी है.

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसका विरोध किया.

इससे पहले गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने अपने शपथ के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जय कही. 

वहीं हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ के बाद जय फिलिस्तीन कह दिया. इस पर भी जमकर विवाद हुआ. बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी  ने कहा कि कि भारत में रह कर भारत माता की जय नहीं बोलते लेकिन फिलिस्तीन की जय बोलते हैं. ये लोग संविधान के नाम पर एंटी कॉन्सटिट्यूशन का काम कर रहे हैं.

संसद में शपथ लेने पहुंचे अरुण गोविल ने कहा जय श्री राम, तो जवाब में लगे नारे- जय अवधेश

इन नेताओं ने भी ली शपथ
इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कन्नौज से निचले सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं. शपथ लेते समय उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी.

अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने शपथ ली.

उनके साथ ही मुजफ्फरनगर से सपा सांसद महेंद्र मलिक, कैराना से पार्टी सांसद इकरा चौधरी, फिरोजाबाद से पार्टी के लोकसभा सदस्य अक्षय यादव, बदायूं से सांसद आदित्य यादव और सपा के कई अन्य सांसदों ने शपथ ली.

उत्तर प्रदेश के नगीना से निर्वाचित आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर ने भी लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget