एक्सप्लोरर

UP Politics: क्या बृजभूषण शरण सिंह लड़ेंगे WFI का चुनाव? कल होगी बैठक, जानिए क्या है तैयारी

WFI Elections: डब्ल्यूएफआई का प्रबंधन वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित भूपेंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता वाली तदर्थ समिति द्वारा किया जा रहा है. WFI के चुनाव 12 अगस्त को होंगे.

UP News: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने डब्ल्यूएफआई चुनावों में अपनी समिति को नामित करने के लिए रविवार को एक बैठक बुलाई है. यह पैनल महासंघ के नये पदाधिकारियों का चुनाव लड़ेगा. बृज भूषण और उनके बेटे करण चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस बीजेपी नेता के दामाद विशाल सिंह चुनाव में बिहार के प्रतिनिधि हैं और संभवतः शीर्ष पद के लिए दावेदारी कर सकते हैं.

डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान सहायक सचिव विनोद तोमर ने पुष्टि की कि बृज भूषण ने 30 जुलाई को एक बैठक बुलाई है. उन्होंने हालांकि बैठक के आयोजन स्थल के बारे में नहीं बताया. तोमर ने कहा, ‘‘हां, निवर्तमान अध्यक्ष ने रविवार को एक बैठक बुलाई है. यह तय नहीं किया गया है कि बैठक कहां होगी. बैठक में संभवतः वे सभी (राज्य निकाय पदाधिकारी) शामिल होंगे जो उनका (बृज भूषण) समर्थन करते हैं.’’

UP School Holiday: यूपी के स्कूलों में मोहर्रम की छुट्टी रद्द, योगी सरकार का आदेश जारी

12 अगस्त को होंगे चुनाव
तोमर ने कहा, ‘‘विभिन्न राज्य संघों के अध्यक्ष और सचिव चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए बैठक में आने की संभावना है. बैठक का स्थान अभी तय नहीं किया गया है.’’ डब्ल्यूएफआई के चुनाव 12 अगस्त को होंगे और इसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है. उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद बृज भूषण यौन उत्पीड़न के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं और चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं क्योंकि उन्होंने पहले ही एक पदाधिकारी के रूप में 12 साल पूरे कर लिए हैं, जो राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार अधिकतम कार्यकाल है.

डब्ल्यूएफआई के दैनिक मामलों का प्रबंधन वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा गठित भूपेंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता वाली तदर्थ समिति द्वारा किया जा रहा है. पंजाब कुश्ती संघ के सचिव रणबीर कुंडू ने शुक्रवार को कहा कि अब तक उनके राज्य संघ को बैठक में शामिल होने के लिए किसी भी वर्ग या उम्मीदवार से निमंत्रण नहीं मिला है. कुंडू ने कहा, ‘‘अब तक हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है. हम आगामी चुनावों में शीर्ष पदों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे. हालांकि देश में कुश्ती की बेहतरी के लिए मतदान करेंगे.’’

चुनाव में नहीं लेगा कोई हिस्सा
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की अगुवाई वाले आंदोलनकारी पहलवानों को वादा किया था कि बृज भूषण के परिवार से कोई चुनाव में हिस्सा नहीं लेगा. महाराष्ट्र और त्रिपुरा का कोई प्रतिनिधि चुनाव में नहीं होगा. निर्वाचन अधिकारी ने महाराष्ट्र के दोनों गुटों के दावों को खारिज कर दिया जबकि त्रिपुरा की 2016 से ही मान्यता रद्द है. 

प्रत्येक राज्य इकाई से दो प्रतिनिधियों को मतदान करने की अनुमति दी जाएगी. नामांकन की जांच दो अगस्त को की जाएगी और उम्मीदवारों की अंतिम सूची सात अगस्त को प्रकाशित की जाएगी. अगर चुनाव की आवश्यकता हुई, तो मतदान 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी माफी मांगों के नारे के बीच कांग्रेस नेता के बचाव में आए अखिलेश यादव
राहुल गांधी माफी मांगों के नारे के बीच कांग्रेस नेता के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता
UP News: गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
ना आलिया ना राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget