एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- पछताएंगे ओम प्रकाश राजभर

Gonda News: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अधूरा ज्ञान वाला आदमी बताया है. उन्होंने ये भी कहा कि  जिस तरीके की बयानबाजी ओम प्रकाश राजभर कर रहे हैं वो बाद में पछताएंगे. 

UP Election 2022: गोंडा (Gonda) जिले के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने अयोध्या (Ayodhya) में हो रहे दीपोत्सव  (Deepotsav)के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा. बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव अधूरा ज्ञान वाला आदमी बता डाला. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का अल्पसंख्यक समाज के लोगों से अधिक प्रेम है, उनके दिल में बसा प्रेम तुष्टीकरण की राजनीति है. बीजेपी सांसद ने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतें चिंता का विषय हैं और मुद्दा भी है. लेकिन, अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान देते हैं तो पहले उनको एक उदाहरण पेश करना चाहिए कि जिन राज्यों में उनकी सरकार है वहां पर टैक्स कम करें.

पछताएंगे ओम प्रकाश राजभर
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जिस तरीके की बयानबाजी ओम प्रकाश राजभर कर रहे हैं वो बाद में पछताएंगे और ऐसे बयान देने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी की भूमिका में नजर आएंगे. भारतीय जनता पार्टी की देश और प्रदेश में सरकार बनेगी और जहां तक ओवैसी की बात है, मैं उनकी बात नहीं करता लेकिन जो हमारे बिछड़े हुए मुस्लिम भाई हैं, जो पहले हिंदू थे, मुसलमान हो गए हैं अगर वो हमारे साथ आना चाहते हैं तो मैं उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत करता हूं. 

मुगालते में हैं अखिलेश यादव 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जिन्ना प्रेम पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव का बयान सुना है. इतना गैर जिम्मेदाराना बयान जो प्रदेश का मुख्यमंत्री रह चुका हो वो दे रहा है. जिन्ना की पटेल से तुलना, नेहरू से तुलना या गांधी जी से तुलना ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ये अखिलेश यादव का अधूरा ज्ञान है. बीजेपी सांसद ने कहा कि, उन्होंने अपनी आंखों से देखा है कि जब वो मुख्यमंत्री थे तो लोग जाते थे विशेषकर अल्पसंख्यक समाज के लोग तो आपस में बात करते थे टोपी लगा लो, टोपी लगा लो क्योंकि टोपी को जैसे देखेंगे वैसे ही अखिलेश यादव ज्यादा महत्त्व देंगे. अखिलेश यादव अपने आप को मुख्यमंत्री मानकर चल रहे हैं, वो बड़े मुगालते में हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Ayodhya Diwali Celebrations: दीपों की रोशनी से जगमगाई भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या, दिखा खूबसूरत नजारा 

Ayodhya Deepotsav: सीएम योगी ने दी दीपोत्सव की बधाई, विपक्ष पर किए तीखे कटाक्ष, बोले- 'मोदी है तो मुमकिन है'

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget