एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav: सीएम योगी ने दी दीपोत्सव की बधाई, विपक्ष पर किए तीखे कटाक्ष, बोले- 'मोदी है तो मुमकिन है'

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि  दिवाली अयोध्या ही देन है और ये हम सब के लिए सौभाग्य का अवसर है. 

CM Yogi Adityanath in Ayodhya Deepotsav: अयोध्या (Ayodhya) में छोटी दिवाली के अवसर पर दीपोत्सव (Deepotsav) की शुरुआत हो चुकी है. अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर भव्य आयोजन देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक किया है. इस बीच सीएम योगी ने दीपोत्सव की बधाई देते हुए अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखे कटाक्ष भी किए.

दिवाली अयोध्या ही देन है
अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवाली अयोध्या ही देन है और ये हम सब के लिए सौभाग्य का अवसर है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है अगर अयोध्या को पहचान दिलानी है तो दीपोत्सव से सब काम संपन्न होंगे. उन्होंने कहा कि हर एक मंदिर में, हर एक जगह से इस उत्सव को आगे बढ़ाने का काम हुआ. सीएम ने कहा कि भव्य राम मंदिर का काम भी पीएम के करकमलों से शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि 2017,18,19 में एक ही नारा था योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो. आप अपना नारा भूल गए लेकिन हम अपना काम नहीं भूले आज मंदिर का निर्माण हो रहा है. 

गोलियां चलाने वाले झुक गए हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि गोलियां चलाने वाले आज आपके सामने झुक गए हैं. उन्होंने कहा कि जो गोली चला रहे थे वो झुके हैं, अगर आगे भी आप साथ देते है तो अगली कार सेवा में वो कार सेवा कर रहे होंगे. सीएम ने कहा कि सबको अवास देने में कोई भेदभाव नहीं किया गया. अब राम भक्तों पर फूलों की वर्षा होगी. पीएम मोदी ने सबको फ्री में कोरोना की वैक्सीन दी, इस तरह के राम काज की हम लोग अपेक्षा करेंगे.

मोदी है तो मुमकिन है
सीएम ने कहा कि कोई ताकत भगवान राम के मंदिर को रोक नहीं सकती है. पीएम मोदी के आने के बाद के बात चली है 'मोदी है तो मुमकिन है'. उन्होंने कहा कि पहले जो पैसा कब्रिस्तान की दीवार पर खर्च होता था वो अब मंदिर के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. जब भी हमने धैर्य रखा है हमें सफलता मिली है. राम सबको जोड़ने की बात करते हैं. प्रधानमंत्री अन्न योजना को हम लोग होली तक लेकर जाएंगे क्योंकि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. 

दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का सांकेतिक राजतिलक भी किया. सीएम योगी ने ये भी कहा है कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है. भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा. यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

Ayodhya Deepotsav: जानें- किन देशों के राजदूतों ने राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों का किया 'राजतिलक'

Ayodhya Deepotsav 2021: शुरू हुआ भव्य दीपोत्सव, सीएम योगी बोले- हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है कार्यक्रम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह
'PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा', विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget