एक्सप्लोरर

BJP सांसद ने संसद में उठा उत्तराखंड में मेट्रो ट्रेन चलाने की मांग का मुद्दा, इन जगहों के लिए उठी डिमांड

बीजेपी सांसद अजय भट्ट ने संसद में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दशकों से लगातार मेट्रो का विस्तार हो रहा है. लेकिन उत्तराखंड के लिए अभी तक कोई योजना नहीं है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपद में मेट्रो चलाई जाने का मुद्दा देश के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने की मांग की. सांसद अजय भट्ट ने संसद में कहा कि उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में मेट्रो चलाए जाने से उद्योगों के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और पर्यटक एक स्थान से दूसरे स्थान बहुत ही आसानी से यात्रा कर सकेंगे.

देश के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने शून्य काल के दौरान बुधवार को उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, देहरादून और हरिद्वार में मेट्रों चलाने की मांग की. सांसद अजय भट्ट ने संसद में कहा कि इन चार जिलों में मेट्रों के चलने पे स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में सुविधा होगी. 

इनके लिए होगा फायदेमंद
उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल के टनकपुर, खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर, रामनगर, हल्द्वानी, काठगोदाम और गढ़वाल मंडल के ऋषिकेश, रुड़की, हरिद्वार, देहरादून और विकासनगर तक मेट्रो ट्रेन चलाने से पर्यटकों, स्थानीय कारोबार और स्थानीय लोगों के लिए फायदेमंद होगा. लोकहित को ध्यान में रखकर मेट्रो चलाने की जरूरत है.

सांसद अजय भट्ट ने संसद में कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दशकों से लगातार मेट्रो का विस्तार हो रहा है. लेकिन उत्तराखंड के तराई में अब तक मेट्रो चलाने के लेकर कोई योजना तैयार नहीं की गई है. जिसके कारण स्थानीय स्तर पर मेट्रो चलाने की मांग तेजी होती जा रही हैं, आम जनमानस की भावना को देखते हुए मेट्रो चलाई जाए.

बता दें कि अभी तक उत्तराखंड की किसी भी जिले में मेट्रो नहीं चली है. जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मेट्रो चल रही है और कई जिलों में मेट्रो के विस्तार के लिए काम जारी है. 

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

फिरोजाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पड़े है वेंटिलेटर, इस कारण नहीं हो पा रहे चालू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget