एक्सप्लोरर

UP Election 2022: इस सीट पर Samajwadi Party ने अबतक घोषित नहीं किया उम्मीदवार, BJP ने कसा तंज

UP Election: यूपी की सैदपुर विधानसभा सीट पर सपा ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है जिसपर बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह ने तंज कसा और कहा कि वो डिस्कवरी चैनल की तरह उसकी खोज में लगे हैं.

BJP Attack On Samajwadi Party: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो गया है और अब दूसरे चरण के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोकी हुई है. जिसके साथ ही पूरे प्रदेश का राजनीतिक पारा भी चढ़ा हुआ है. तमाम नेता एक दूसरे नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते. इसी कड़ी में बीजेपी (BJP) के एमएलसी विशाल सिंह ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा है. सैदपुर विधानसभा सीट के लिए निषाद पार्टी और बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार सुभाष पासी (Subhash Pasi) के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे नेताजी ने कहा कि सपा अब तक यहां पर अपना प्रत्याशी तक नहीं घोषित कर पाई है, लगता है वो डिस्कवरी चैनल की तरह अपने प्रत्याशी को ढूंढ रही है.

सपा पर बीजेपी नेता का तंज

सैदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी और निषाद पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार सुभाष पासी मैदान में है लेकिन सपा ने अब तक इस सीट से अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है. बीजेपी एमएलसी ने इसी पर तंज कसते हुए कहा कि "सैदपुर के विधायक लगातार दो बार चुनाव जीते हैं. इनकी अपनी लोकप्रियता है. जिसकी वजह से सपा को अपना उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहा. अभी तक वो इसे लेकर मंथन कर रहे हैं. देखिए अंतिम दिन तक मंथन हो जाए उम्मीद करता हूं वो लोग डिस्कवरी चैनल की तरह प्रत्याशी खोज रहे हैं. ऐसे में उन्हें शेर मिलता है कि भालू आने वाला वक्त बताएगा." 

योगी सरकार में 22 घंटे मिलती है बिजली

बीजेपी नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी इस जिले की सातों 7 सीटों पर जीत हासिल करेगी. इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकारों में आम लोगों ने गुंडाराज को महसूस किया है. लेकिन इस सरकार में सरकार द्वारा दी गई योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है. पिछले 2 साल से सरकार सभी का सम्मान कर रही है. अनाजों के साथ नमक, घी और तेल भी दे रही है. बिजली की स्थिति ये थी कि जो आजमगढ़ के लोग गाजीपुर के लोगों पर हंसते थे कि वहां 18 घंटे बिजली रहती थी और वहां एक हफ्ते ही रहती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होता. अब कोई जिला वीआईपी जिला नहीं है. 22 घंटे बिजली मिल रही है ये योगी सरकार की ही देन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Embed widget