एक्सप्लोरर

UP News: धर्मेंद्र भारद्वाज का इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला, कहा- 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने कोई भी देख ले'

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रही है. वहीं बीजेपी एमएलसी ने धर्मेंद्र भारद्वाज ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब यह हार की पगडंडी पर चलेगा.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में 1 जून को मतदान पूरे हो गए. चार जून को मतगणना होना है. इससे पहले ही बीजेपी अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर और ज्यादा हमलावर नजर आ रही है. एग्जिट पोल के नतीजों ने बीजेपी का जोश हाई कर दिया है. बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बड़ी बात कह दी है, उनका कहना है कि 4 जून को खटाखट का जवाब हटाहट, सफाचट और फटाफट के रूप में मिल जाएगा.

बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का कहना है कि पीएम मोदी और सीएम योगी के सामने इंडी गठबंधन कहीं नहीं टिकेगा. चुनाव खत्म हो गए हैं और इंडिया गठबंधन हार की पगडंडी पर चलेगा. देश की जनता ने एक माहौल बनाया है कि इंडिया गठबंधन हटाहट, हटाहत और हटाहट. यूपी की जनता अखिलेश और राहुल की जोड़ी को कह रही है सफाचट, सफाचट और सफाचट. चार जून को फिर मोदी सरकार फटाफट, फटाफट और फटाफट. उन्होंने दावा किया कि मोदी तीसरी बार देश की बागडोर संभालेंगे कोई रोक नहीं पाएगा.

'मुंगेरीलाल के हसीन सपने कोई भी देख ले'
लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के जीत के दावे को बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुंगेरीलाल का हसीन सपना बता दिया. बोले, तीन तलाक लाए तो विरोध, राम मंदिर बनवाया तो विरोध, धारा 370 हटाई तो दिक्कत, 35ए हटाई तो दिक्कत. पीएम मोदी देशहित में जो भी काम करते हैं अखिलेश यादव, राहुल गांधी और इनसे सहयोगियों को हर काम में दिक्कत नजर आती है. राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने परिवार को ऊपर रखा है. पीएम मोदी और सीएम योगी ने राष्ट्र को ऊपर रखा. 1975 में इमरजेंसी लगा दी. 

'एक लाख वोट से जीतेंगे मेरठ में अरुण गोविल'
बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने दावा किया है कि मेरा एग्जिट पोल कहता है कि मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल एक लाख वोटो से चुनाव जीतेंगे और यूपी में 75 पार सीट जीतेंगे. जनता जब वोट देने जाती है सब देखती है. दावा कोई कुछ भी कहे बीजेपी ही जीतेगी और लोग देखते रह जाएंगे. बीजेपी ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को कैराना, आगरा, कानपुर, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर और बनारस भेजा और वहां जो बीजेपी की लहर देखी उसी दावे से कह सकता हूं कि इंडिया गठबंधन के होश उड़ जाएंगे ऐसे नतीजे आएंगे.

'माफिया के मरने जिनके घर में खाना नहीं बनता'
समाजवादी पार्टी भी बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के निशाने पर रही. जब उनसे कहा गया कि सपा तो जीत का बड़ा दावा कर रही है तो बोले, अतीक अशरफ के मरने पर जिनके घर में खाना नहीं बनता. जब बड़े माफिया मरते हैं तो कब्रिस्तान पर जाकर आंसू बहाते हैं. देश के बलिदानियों से दूरी बनाते हैं. अब खुद समझिए कि सपा का कैसा दावा है.

ये भी पढ़ें: अमरोहा में उत्तराखंड के PCS अधिकारी खा रहे थे कढ़ाई पनीर, निकली मुर्गे की हड्डी, होटल हुआ सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget